SSC MTS 2024 Answer Key: एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी ssc.gov.in पर जारी, कैसे करें चेक

SSC MTS 2024 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने 26 मार्च 2024 को मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी है। एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने भर्ती परीक्षा में भाग लिया था।

एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें?

एसएससी एमटीएस एवं हवलदार परीक्षा 2024 में हिस्सा ले चुके उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। इन दस्तावेजों को चेक या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

आयोग ने एमटीएस और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। इससे उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत उत्तर और प्रतिक्रिया पत्रक की समीक्षा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसएससी एमटीएस एवं हवलदार भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 26 मार्च, 2024 को शाम 6:00 बजे से उपलब्ध हो गई है और 25 अप्रैल, 2024 को शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एसएससी द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इन दस्तावेजों को देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 कट-ऑफ

एसएससी आयोग ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के सत्र 1 और 2 दोनों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक या कट-ऑफ निर्धारित किए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 30% निर्धारित की गई है, जबकि ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 25% है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए कट-ऑफ 20% है। ये मानदंड सभी आवेदकों के बीच प्रदर्शन के मानक स्तर को सुनिश्चित करते हैं।

एसएससी एमटीएस 2024 फाइनल आंसर की कैसे करें डाउनलोड

एसएससी एमटीएस 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इसकी प्रक्रिया सरल है। नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर उम्मीदवार अपने एसएससी एमटीएस 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- फिर फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- एसएससी एमटीएस 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
चरण 5- भविष्य के संदर्भ के लिए एसएससी एमटीएस एवं हवलदार आंसर की का प्रिंट ले लें।

एसएससी एमटीएस 2024 PDF

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The final answer key of SSC MTS 2024 has been released. Candidates can download it by visiting the official website of SSC, ssc.gov.in. Know the process to download the answer key.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+