SSC GD Constable 2025 Scorecard: एसएससी जीडी 2024 परीक्षा रिजल्ट के बाद जो उम्मीदवार एसएससी जीडी 2024 स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी 2024 के अंतिम स्कोरकार्ड जारी करने की घोषणा की। ये स्कोरकार्ड अब आयोग की मूल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इससे उम्मीदवार उन्हें सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों के लिए अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी गई है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने अर्थान सफलता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार अपनी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट स्कोरकार्ड टचेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न बलों में पर्याप्त संख्या में रिक्तियों को भरना था। बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत विभिन्न संगठनों में कुल 46,617 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर और एसएसएफ के पद शामिल हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण संख्या में अवसर थे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड की मदद से उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन का आकलन करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी।
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पीएसटी/पीईटी और डीवी/डीएमई/आरएमई जैसे आगे के चरणों के लिए सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के स्कोर आधिकारिक एसएससी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इन स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने की सुविधा 27 फरवरी, 2025 को शाम 6 बजे से 13 मार्च, 2025 तक उपलब्ध कराई गई है। इससे उम्मीदवारों को अपने परिणाम देखने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
SSC GD Constable 2025 Merit List direct Link
कहां से और कैसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने स्कोरकार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड किया है। इस लेख में हम आपको एसएससी कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं।
चरण 1- सबसे पहले, SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3- अब "SSC GD Constable 2024 Scorecard" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
चरण 4- लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड (DOB) दर्ज करना होगा।
चरण 5- लॉगिन करने के बाद, आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए PDF फॉर्मेट में सेव करें।
चरण 7- प्रिंटआउट निकाल लें, क्योंकि यह आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक हो सकता है।
SSC GD स्कोरकार्ड विवरण
एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- श्रेणी (Category)
- प्राप्त अंक (Total Marks Secured)
- कटऑफ मार्क्स (Cut-off Marks)
- योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified)


Click it and Unblock the Notifications











