SSC GD Answer key 2025: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। इसके लिए एसएससी अपनी तैयारियां पूरी कर रहा है। एसएससी जीडी उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी।

एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब हो कि एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2025 बीते 4 से 25 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल अंनतिम उत्तर कुंजी 2025 इसी सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभाग के भीतर 39,481 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने अंकों का अनुमान लगाकर अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी या प्रश्न पत्र में विसंगतियां दिखती हैं, उनके लिए एसएससी ने आपत्तियां दर्ज करने का विकल्प दिया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी के तहत सभी प्रतिभागियों को किसी भी त्रुटि को चुनौती देने का मौका मिलेगा, जो उन्हें लगता है कि उनके स्कोर को प्रभावित कर सकती है।
बता दें कि जीडी कांस्टेबल परीक्षा में चार खंडों में फैले 80 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। इन खंडों में सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/हिंदी शामिल थे। अंकन योजना को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक देने के लिए डिज़ाइन किया गया था, गलत प्रतिक्रियाओं के लिए 0.25 अंक की कटौती के साथ, जबकि अनुत्तरित प्रश्नों से उम्मीदवारों के अंकों पर कोई असर नहीं पड़ा।
SSC Constable GD Answer Key 2025 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करने एसएससी जीडी प्रोविजनल आसंर की डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर नेविगेट करें और फिर ssc.digialm.com पर जाएं।
चरण 3- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
चरण 4- उत्तर कुंजी, अपनी प्रतिक्रिया पत्रक और पीडीएफ प्रारूप में प्रश्न पत्र चेक और डाउनलोड करें।
चरण 5- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











