RRB JE Result 2024: आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा सीबीटी 1 रिजल्ट किए जारी, देखें लिंक

RRB JE Result 2024 (OUT): रेलवे में जूनियर इंजीनियर के लिए कंप्यूटर आधिरित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज 5 मार्च को जूनियर इंजीनियर भर्ती के तहत सीबीटी 1 परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आरआरबी जेई रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए।

RRB JE CBT 1 Result 2025 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने मुंबई जोन की rrbmumbai.gov.in पर आरआरबी जेई रिजल्ट घोषित किया है। रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवा अपना रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पीडीएफ के माध्यम से जूनियर इंजीनियर रिजल्ट की घोषणा की गई। आरआरबी की आधिकारिक जेई सीबीटी 1 रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में कुल 20,792 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आरआरबी जेई 2024 कट-ऑफ भी जारी किया गया है। आरआरबी जेई सीबीटी 1 कट-ऑफ पीडीएफ ऑफिशियल पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्द्ध हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने आरआरबी जेई रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के सीबीटी 1 चरण में 20,792 उम्मीदवार अगले चरण सीबीटी 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। सीबीटी 2 परीक्षा की तिथियां अभी जारी नहीं की गई हैं, लेकिन जल्द ही उम्मीदवारों को अधिसूचित किया जाएगा।

जो उम्मीदवार अपना परीक्षा प्रदर्शन देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक आरआरबी पोर्टल पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। आरआरबी जेई स्कोरकार्ड आगामी 3 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, हल किए गए कुल प्रश्नों की संख्या, सामान्यीकृत अंक और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

RRB JE CBT 1 Result 2025 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना आरआरबी जेई रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।

चरण 1- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2- होमपेज पर "आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट 2025" के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) भरें।
चरण 4- इसके बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
चरण 6- रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
चरण 7- भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+