पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार चरण 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अनंतिम उत्तर कुंजी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आपत्ति विंडो आज, 21 अगस्त को खुल गई है और 23 अगस्त, 2024 को बंद हो जाएगी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति ₹50/- का नाममात्र शुल्क देना होगा। यदि आपत्ति बनी रहती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
पंजाब पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को "पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती" जिला और सशस्त्र कैडर 2024 पर क्लिक करना होगा।
- फिर से एक नया पेज खुलेगा।
- भर्ती पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
- अकाउंट में लॉग इन करें और अनंतिम उत्तर कुंजी की जांच करें।
- उत्तर कुंजी की जांच के बाद, इसे डाउनलोड करें।
- आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 कब हुई?
पंजाब पुलिस कांस्टेबल चरण I की परीक्षा 1 जुलाई को शुरू हुई थी और 26 जुलाई, 2024 को समाप्त हुई थी।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के बारे में..
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1746 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 मार्च को शुरू हुई थी और 4 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुई। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद 1 जुलाई से 26 जुलाई तक परीक्षा आयोजित की गई। जिसके बाद आज, 21 अगस्त को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। और परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार 23 अगस्त तक आपत्ति उठा सकते हैं। फिर, अंतिम कुंजी के आधार के परिणाम जारी किए जाएंगे।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 के बाद क्या?
वे सभी उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें निर्दिष्ट योग्यता मापदंडों के साथ शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए उपस्थित होना होगा। PST और PMT का शेड्यूल भर्ती पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











