UGC NET 2024 री-एग्जाम परीक्षा केंद्र के एडमिट कार्ड हुए जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने UGC NET जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे तकनीकी गड़बड़ी/बाढ़ के कारण चार केंद्रों पर रद्द कर दिया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।

UGC NET 2024 री-एग्जाम परीक्षा केंद्र के एडमिट कार्ड हुए जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट

यूजीसी नेट 2024 री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

एनटीए ने अपने नोटिस में कहा, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा केंद्र/पता/तारीख/समय और शिफ्ट के विवरण को ध्यान से नोट करें और परीक्षा के दिन यानी 04 सितंबर 2024 को पहुंचें। यह भी सूचित किया जाता है कि उम्मीदवारों का परीक्षा शहर और रोल नंबर वही रहेगा।"

UGC NET री- परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध UGC NET री- एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: इसके बाद UGC NET एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: एडमिट कार्ड की जांच करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

UGC NET जून 2024 री-परीक्षा कब और कहां होगी?

यूजीसी नेट री-एग्जाम 4 सितंबर, 2024 को चार केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।

चार परीक्षा केंद्रों में शामिल हैं:-
1. डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जयपुर, राजस्थान
3. जैनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिंडीगुल, तमिलनाडु
4. अमत्यास ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन, जामनगर, गुजरात

गौरतलब है कि इन केंद्रों पर यूजीसी नेट जून परीक्षाएं 21, 27 और 28 अगस्त को आयोजित की जानी थीं।

यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 से संबंधिक अधिक जानकारी और सहायता के लिए, NTA ने उम्मीदवारों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी है। वैकल्पिक रूप से, वे 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+