मद्रास उच्च न्यायालय ने निकाली 47 पदों पर भर्ती 2025, 5 मई तक करें आवेदन

Madras High Court Recruitment 2025: मद्रास उच्च न्यायालय न्यायाधीशों के निजी सहायक, रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। जिसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

मद्रास उच्च न्यायालय ने निकाली 47 पदों पर भर्ती 2025, 5 मई तक करें आवेदन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2025 है जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 मई, 2025 है।

मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती 2025: रिक्तियों का विवरण

मद्रास उच्च न्यायालय के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य चार अलग-अलग पदों के लिए 47 रिक्तियों को भरना है। जो कि निम्न प्रकार है:

1. माननीय न्यायाधीशों के निजी सहायक: 28 रिक्तियां
2. रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव: 1 रिक्ति
3. निजी सहायक (रजिस्ट्रार के लिए): 14 रिक्तियां
4. निजी क्लर्क: 4 रिक्तियां

मद्रास उच्च न्यायलय भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
चरण 2: इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
चरण 4: रजिस्ट्रेशन करने के बाद सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरें।
चरण 5: आवेदन पत्र भरने के बाद शुल्क भुगतान कर उसे सबमिट करें।
चरण 6: इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और सेव करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती 2025 के आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • माननीय न्यायाधीशों के लिए निजी सहायक: ₹1,200
  • रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव: ₹1,200
  • निजी सहायक (रजिस्ट्रार के लिए): ₹1,000
  • निजी क्लर्क (उप रजिस्ट्रार के लिए): ₹800
  • एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क में छूट है।

मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड

  • भर्ती प्रक्रिया के आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई, 2007 के बाद नहीं होना चाहिए, और 1 जुलाई, 2025 तक उनकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, अन्य और अनारक्षित श्रेणियों के लिए यह 32 वर्ष है। सेवारत उम्मीदवारों के लिए यह 47 वर्ष है।
  • शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन राउंड के आधार पर होगा:

1. 150 अंकों की सामान्य लिखित परीक्षा (योग्यता प्रकृति की)
2. कौशल परीक्षण
3. मौखिक परीक्षा

मद्रास उच्च न्यायालय भर्ती 2025: पदानुसार वेतन

1. माननीय न्यायाधीशों के निजी सहायक: 56,100-2,05,700/- + विशेष वेतन
2. रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव: ₹56,100 - ₹2,05,700 + विशेष वेतन
3. निजी सहायक (रजिस्ट्रार के लिए): ₹36,400 - ₹1,34,200
4. निजी क्लर्क: 4 रिक्तियां ₹20,600 - ₹75,900

भर्ती से संबंधित अधिक विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Madras High Court is inviting online applications for the posts of Personal Assistant to Judges, Private Secretary to Registrar General and others. For which interested and eligible candidates can submit their applications on the official website mhc.tn.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+