कर्नाटक DCET परिणाम 2024 हुए जारी, cetonline.karnataka.gov.in से डाउनलोड करें रिजल्ट

Karnataka DCET 2024 Result (Out): कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने आज, 29 जून को डिप्लोमा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डीसीईटी) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने परिणाम देखना चाहते हैं, वे केईए की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जा सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन राज्य में सरकारी और सहायता प्राप्त डिप्लोमा पॉलिटेक्निक में दिए गए शेड्यूल के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

कर्नाटक DCET परिणाम 2024 हुए जारी, cetonline.karnataka.gov.in से डाउनलोड करें रिजल्ट

केईए डीसीईटी 2024 परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि केईए डीसीईटी 2024 के योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना आवश्यक है। आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की ओर से प्रतिनिधि या किसी को भी उपस्थित होने की अनुमति नहीं है।

अधिसूचना में बताया गया है कि केवल एनसीसी, खेल, सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, सीएपीएफ और पूर्व सीएपीएफ सहित विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को रैंक सूची के अनुसार अपने विशेष श्रेणी के प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ केईए, मल्लेश्वरम, बैंगलोर में सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा परीक्षा में निर्धारित योग्यता पूरी कर ली है और सूची में पात्र घोषित नहीं किए गए हैं, वे अपने डिप्लोमा अंक और मार्कशीट पीडीएफ प्रारूप में मेल आईडी [email protected] पर समीक्षा के लिए जमा कर सकते हैं।

KEA DCET 2024 परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

KEA DCET 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: KEA की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर DCET 2024 परिणाम देखने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने होंगे।
चरण 4: जिसके बाद उम्मीदवारों की स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देंगे।
चरण 5: परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लें।

KEA DCET 2024 परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Karnataka Examination Authority (KEA) has declared the results of the Diploma Common Entrance Test (DCET) 2024 today, June 29. Candidates who have appeared for the exam and want to check their results can visit the official website of KEA at cetonline.karnataka.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+