JNUSU Election Result 2018: दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों (स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन) में लेफ्ट ने बड़ी जीत हासिल की है। यूनाइटेड लेफ्ट ने चारों सीटों पर कब्जा करके अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त दी है। यूनाइटे लफ्ट के एन साई बालाजी अध्यक्ष, सारिका चौधरी उपाध्यक्ष, एजाज अहमद महा सचिव और अमुथा जायदीप ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। आपको बता दें कि शनिवार को वोटों की गिनती की जा रही है थी लेकिन हिंसा और तनाव की वजह से वोटो की गिनती स्थगित कर दी गई। वोटों की गिनती दूसरे दिन सुबह यानि रविवार फिर से शुरू हुई थी। चारों पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवार गिनती में आगे चलते रहे वहीं एबीवीपी के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर थे। अंत में लेफ्ट के उम्मीदवारों ने सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें- Engineers Day: एम. विश्र्वेश्र्वरैया, जिनके जन्मदिवस पर मनाया जाता है इंजीनियर्स डे
इन लोगों ने किया चारों सीटों पर कब्जा (JNUSU Election Result 2018)-
अध्यक्ष- एन साई बालाजी
वाइस प्रसिडेंट- सारिका चौधरी
जनरल सेक्रेटरी- एजाज अहमद
जाइंट सेक्रेटरी- अमुथा जयदीप
आपको बता दें कि इस चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों आइसा, एसएफआई, एआईएसएफ और डीएसएफ ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा था। वहीं इनके मुकाबले में एनएसयूआई, एबीवीपी, बापसा और आरजेडी के छात्र संगठन चुनावी मैदान में थे। चुनाव में कुल 5,170 वाट पड़े जो कि लगभग 70 प्रतिशत थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा वोटिंग हुई पिछले साल 58.69 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अध्यक्ष के पद पर एन साई बालाजी को 2161 वोट, उपाध्यक्ष के पद पर सारिका चौधरी को 2692 वोट, महासचिव के पद पर एजाज अहमद को 2423 और संयुक्त सचिव के पद पर अमूथा जयदीप को 2047 वोट मिले।


Click it and Unblock the Notifications











