Delhi EWS Result 2025: ईडब्ल्यूएस एडमिशन रिजल्ट edudel.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक

Delhi EWS Result 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आज ईडब्लूएस और वंचित समूह श्रेणियों के छात्रों के स्कूलों में प्रवेश के लिए ड्रा के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर दी है। ये घोषणा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह श्रेणियों के तहत छात्रों के प्रवेश के लिए की गई है।

Edudel पर दिल्ली ईडब्ल्यूएस प्रवेश परिणाम जारी

दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस रिजल्ट 2025 कम्प्यूटरीकृत ड्रा के आधार पर जारी किया गया। दिल्ली ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी में छात्रों के प्रवेश के लिए पहली लिस्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी किए गए। दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके छात्रों के अभिभावक और छात्र डीओई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

दिल्ली के निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालय में ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी छात्रों के प्रवेश के लिए यह घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, ताकि अभिभावक सीधे जानकारी प्राप्त कर सकें। हाल ही में दिए गए एक बयान में राज्य के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस साल के दाखिलों के लिए मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर प्रकाश डाला। पूर्व में उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब 2 लाख से अधिक आवेदन जमा किए गए। इनमें से 38,000 छात्रों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ होने के लिए डिज़ाइन की गई यह प्रक्रिया को किसी भी तरह के मैनुअल हस्तक्षेप से दूर रखा जाएगा। यह शैक्षिक अवसरों में निष्पक्षता के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता का पालन करती है।

दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यबएस प्रवेश प्रक्रिया में सुधार

शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए काफी प्रयास किए हैं। उल्लेखनीय रूप से ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आवेदकों के लिए आय पात्रता सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे इस पहल से लाभान्वित होने वाले परिवारों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके अलावा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लॉटरी का प्रसारण टेलीविजन पर किया गया। साथ ही एक मानक संचालन प्रक्रिया के माध्यम से रिजल्ट सावधानीपूर्वक तैयार किए गए।

दिल्ली ईडब्लूएस रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने ईडब्लूएस/डीजी श्रेणी के एडमिशन रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अगर आपने अपने बच्चे के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ईडब्लूएस रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है।

चरण 1- सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर "EWS/DG Admissions and EWS/Freeship Admissions" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- आवेदन की जानकारी दर्ज करें
चरण 4- फिर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए दिल्ली ईडब्ल्यूएस रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

दिल्ली ऊडबल्यूएस रिजल्ट 2025 के बाद क्या?

दिल्ली ईडब्ल्यूएस रिजल्ट 2025 जारी होने अर्थात ड्रॉ समाप्त होने के बाद चयनित छात्रों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके बाद उन्हें एक पुष्टिकरण पर्ची मिलेगी, जिससे वे स्थानीय स्कूलों में प्रवेश पा सकेंगे। यह निर्देश आर्थिक स्थिति से परे समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा सुलभ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ईडब्ल्यूएस, डीजी और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणियों के प्रवेश के लिए कम्प्यूटरीकृत लॉटरी की शुरूआत शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। यदि आपके बच्चे का नाम चयनित सूची में है, तो निम्नलिखित दस्तावेज़ों के साथ स्कूल में संपर्क करें।

  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Delhi EWS Entrance Result 2025 has been released at edudel.nic.in. Check here complete details on how parents can check and download their child's result.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+