Kolkata Port Trust: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (Kolkata Port Trust) ने ट्रेनी पायलट के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 06 है। अगर आपने किसी मान्यता संस्थान से Master (FG)/Dredge Master Grade-I or equivalent, 1st Mates (FG)Dredge Master Grade-II, 2nd Mates (FG)/Dredge Mate Gr.I और BSc Nautical Science आदि में से कोई एक किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जाना है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के ऑफिसियल पते पर भेज सकते है। आवेदन भेजने वाले लिफाफे पर "Application for the post of Trainee at Kolkata Port" लिखा होना जरूरी है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2018 है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (Kolkata Port Trust)-
ऑर्गनाइजेशन का नाम- कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (Kolkata Port Trust)
पदों के नाम- ट्रेनी पायलट
पदों की संख्या- 6
शैक्षणिक योग्यता- मान्यता संस्थान से Master (FG)/Dredge Master Grade-I or equivalent, 1st Mates (FG)Dredge Master Grade-II, 2nd Mates (FG)/Dredge Mate Gr.I और BSc Nautical Science
आयु सीमा- 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।)
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 अक्टूबर 2018
सैलरी- 20,600 - 54,500 रूपये प्रतिमाह (सभी पदों के लिए अलग-अलग)
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र ऑफिसियल पते पर भेज सकते है। आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, पर्मानेंट एड्रेस, मोबाइल नंबर, कम्यूनिकेशन एड्रेस, नेशनलिटी, कास्ट सर्टिफिकेट, प्रोफेशन क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (अगर है तो) और दो सेल्फ अटेस्टेट पासपोर्ट फोटो को एक लिफाफे में भरकर भेजना है। आवेदन भेजने वाले लिफाफे पर "Application for the post of Trainee at Kolkata Port" लिखा होना जरूरी है। आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को 18 महीने, 25 महीने, 40 महीने और 52 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद जॉब रेगूलर कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कोलकाता और हल्दिया पोर्ट ट्रस्ट में से किसी एक में जॉब दी जाएगी।
आवेदन भेजने का पता-
Sr. Personnel Officer,
Kolkata Port Trust
15, Strand Road
Kolkata- 700001


Click it and Unblock the Notifications











