Year Ender 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लोकप्रिय युवा सांसदों में कौन-कौन शामिल है? देखिए लिस्ट

Year Ender 2024; List of Young Politician 2024: भारत के 2024 के लोकसभा चुनावों ने भारतीय राजनीति को एक नया परिदृश्य दिया है। हाल के लोकसभा चुनावों के बाद नई पीढ़ी के नेताओं ने राजनीति में प्रवेश किया और संसद तक का सफर तय किया है। यंग पॉलिटिशियन या युवा नेताओं की भूमिका और भागीदारी में जबरदस्त वृद्धि देखी गई। इनमें से कई पहली बार सांसद बने हैं।

Year Ender 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के युवा सांसद कौन हैं? देखिए लिस्ट

संसद तक पहुंचने वाले इन नई पीढ़ी के राजनीतों में भरपूर ऊर्जा और दूरदृष्टिता है। देश को एक नए आयाम तक ले जाने और वैश्विक पटल पर भारत को सर्वशक्तिमान बनाने के उद्देश्य से इन युवा नेताओं ने राजनीति में कदम रखा है। इनकी शिक्षा और सामाजिक सुधार की प्रतिबद्धता ने इन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। ये युवा सांसद भारतीय राजनीति में परिवर्तन लाने और देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

युवा नेताओं का राजनीति में प्रवेश से यह साफ होता है कि भारत के युवाओं का देश की समस्याओं और उनकी संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीकी विकास जैसे मुद्दों पर युवा सांसदों की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि भारत का भविष्य एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। इन नई पीढ़ी के नेताओं ने अपनी नई सोच, उर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण से राजनीति में एक नई लहर पैदा की है। यह आने वाले समय में ये देश को प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।

अब साल खत्म होने वाला है, आइए हम 2024 के लोकसभा चुनावों के कुछ सबसे युवा सांसदों की सूची पर एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि उन्होंने कैसे राजनीति में अपनी जगह बनाई।

2024 लोकसभा चुनावों के सबसे युवा सांसदों की सूची:

1. तेजस्वी सूर्या (BJP): कर्नाटक से सांसद, तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा और तेजतर्रार नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी बातों और युवा विचारधारा से लोगों का ध्यान खींचा है।

Year Ender 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के युवा सांसद कौन हैं? देखिए लिस्ट

2. चिराग पासवान (LJP): लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान, बिहार के एक प्रभावशाली युवा नेता हैं। उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को प्रेरित किया है।

3. राघव चड्ढा (AAP): आम आदमी पार्टी से जुड़े राघव चड्ढा दिल्ली के युवा सांसदों में से एक हैं। अपनी स्पष्टता और विश्लेषणात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं, राघव ने राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया है।

4. प्रिया सरोज (SP): हाल ही में सांसद बनीं प्रिया सरोज पेशे से एक वकील हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और अपने विचारों एवं योजनाओं के बल पर जीत हासिल की।

5. पुष्पेंद्र सरोज (SP): समाजवादी पार्टी से जुड़े पुष्पेंद्र सरोज उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से सांसद पद हासिल किया। वे भारतीय राजनीति में नए विचार और नीतिगत बदलाव लाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

6. डिंपल यादव (SP): समाजवादी पार्टी की प्रमुख युवा चेहरा डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की सांसद हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है।

7. शांभवी चौधरी (JD(U): बिहार की राजनीति में महिलाओं का प्रभाव रहा है। नई पीढ़ी की बिहार की शांभवी चौधरी भी युवा सांसदों में से एक है। शांभवी, नीतीश कुमार के कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी है।

8. संजना जाटव (Congress): राजस्थान की युवा सांसद संजना जाटव केवल 25 वर्ष की हैं। संजना ने राजस्थान के भरतपुर सीट से जीत हासिल की। उनका विश्वास है कि मेहनत करने वालें हमेशा जीवन में आगे बढ़ते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Explore the list of young politicians who joined the Indian Parliament in 2024. Get detailed insights about these emerging leaders and their impact on India's political landscape in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+