World Day of Social Justice 2025: विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए तिथि, थीम, इतिहास

World Day of Social Justice 2025: विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और असमानताओं, भेदभाव, गरीबी, बेरोजगारी, मानवाधिकारों के हनन और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

जानिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस तिथि, थीम, इतिहास और महत्व क्या है?

सामाजिक न्याय का मतलब सभी लोगों को समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से उन्नति कर सकें। इस खास दिन को कई अलग-अलग तरीकों और गतिविधियों का आयोजन कर मनाया जाता है और लोगों में विश्व सामाजिय न्याय दिवस को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाती है। आज दुनिया भर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का दिन बेहद खास होता है। इस दिन हमें समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और अवसर मिलना चाहिए, चाहे उनकी जाति, लिंग, धर्म या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। आइए जानते हैं विश्व सामाजिक न्याय दिवस तिथि, इतिहास, थीम, महत्व के बारे में जानते हैं विस्तार से-

World Day of Social Justice 2025 इतिहास क्या है?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर 2007 में की थी। इसके बाद विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2009 से हर साल मनाया जाने लगा। इस दिन को सामाजिक न्याय के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन सिद्धांतों को मान्यता देता है जो संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अन्य अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेजों में स्थापित किए गए हैं। इस दिन लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संदेश दिया जाता है।

World Day of Social Justice महत्व क्या है?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया भर में सामाजिक असमानता, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। यह सरकारों, संगठनों और नागरिक समाज को सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को अपनाने की दिशा में प्रोत्साहित करता है।

थीम:

हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस की एक विशेष थीम होती है, जो उस वर्ष के सामाजिक मुद्दों और चुनौतियों पर केंद्रित होती है। इस वर्ष की थीम भी किसी विशेष सामाजिक मुद्दे पर जोर देगी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2025 की थीम "समावेशन को सशक्त बनाना: सामाजिक न्याय के लिए अंतर को पाटना" है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि प्रणालीगत असमानता को दूर करने के लिए समावेशी नीतियों और मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता है। इसका उद्देश्य समाज में सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करना और न्यायसंगत व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

World Day of Social Justice महत्व और उत्सव

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा सेमिनार, वर्कशॉप और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक नीतियों के माध्यम से समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना है। समाज के कमजोर वर्गों की स्थिति को सुधारने और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने की दिशा में यह दिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हमें एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। यह दिन इस बात का प्रतीक है कि एक सफल और सशक्त समाज तभी संभव है, जब उसमें हर व्यक्ति को समान अवसर और अधिकार प्राप्त हों।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Why is World Social Justice Day 2025 celebrated? Know its date, theme, history and importance. Complete information about this special day of social justice in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+