World Cancer Day 2025: विश्व भर में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वैश्विक स्तर पर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाया जाता है और इस बीमारी की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

कैंसर एक ऐसी घातक और जानलेवा बीमारी है, जो अनियंत्रित कोशिका वृद्धि की वजह से होती है और इसके परिणामस्वरूप शरीर के किसी भी हिस्से में ट्यूमर या अन्य प्रकार के विकार उत्पन्न होते हैं। कैंसर एक ऐसा रोग है, जो समय पर इलाज न मिलने पर घातक हो सकता है। विश्व कैंसर दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना, इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और सही समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना है।
विश्व कैंसर दिवस को विश्व भर में सेलिब्रेट किया जाता है और कैंसर के खिलाफ लड़ने की एकजुटता दिखाई जाती है। इस दिन कैंसर रोगियों के प्रति सहानुभूति और उनकी देखभाल में सुधार के लिए समर्पित है। साथ ही इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि कैंसर से जुड़े शोध और चिकित्सा के लिए संसाधनों को जुटाया जाए।
विश्व कैंसर दिवस 2025 कब मनाया जाता है?
हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा किया गया था, ताकि कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और कैंसर से होने वाली मौतों को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुटता बनाई जा सके। विश्व कैंसर दिवस 2025 भी 4 फरवरी को ही मनाया जाएगा।
विश्व कैंसर दिवस 2025 की थीम World Cancer Day 2025 Theme
हर साल विश्व कैंसर दिवस को एक विशेष थीम के आधार पर मनाया जाता है। यह कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती है। वर्ष 2025 की थीम "United by Unique" है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद असमानताओं को समाप्त करना है। यह थीम जोर देती है कि सभी को, चाहे वह किसी भी समाज, वर्ग या क्षेत्र से हो, कैंसर की समय पर जांच, इलाज और देखभाल मिलनी चाहिए।
विश्व कैंसर दिवस का इतिहास
विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी, जब पेरिस में "वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर" का आयोजन किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में पेरिस चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें इस बीमारी से लड़ने के लिए वैश्विक प्रतिबद्धता की बात कही गई। तब से हर साल 4 फरवरी को यह दिन मनाया जाता है, ताकि कैंसर से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
विश्व कैंसर दिवस का महत्व क्या है
कैंसर एक गंभीर, घातक और जानलेवा बीमारी है। यह विश्व भर में हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है। हर साल करोड़ों लोग इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं और लाखों लोग इससे अपनी जान गंवाते हैं। कैंसर के प्रति जागरूकता और सही जानकारी न होने के कारण इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व कैंसर दिवस का महत्व और बढ़ जाता है।
विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य
- इस दिन कैंसर के कारणों, लक्षणों और इलाज के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। सही समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
- कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग तंबाकू, शराब, अस्वस्थ भोजन और शारीरिक निष्क्रियता से दूर रहें। इस दिन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित किया जाता है।
- कैंसर के मामलों में देर से पहचान और इलाज न मिल पाने के कारण गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस दिन लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- कैंसर को लेकर समाज में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य इन मिथकों को तोड़कर सही जानकारी फैलाना है।
विश्व कैंसर दिवस कैसे मनाया जाता है?
विश्व कैंसर दिवस पर विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जहां लोगों को निशुल्क जांच और परामर्श दिया जाता है। इस दिन सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। टीवी, रेडियो, समाचार पत्र, और सोशल मीडिया के माध्यम से कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं।
कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए धार्मिक संस्थाओं की भूमिका अहम होती है। कुछ धर्मस्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। इस दिव फंड रेजिंग इवेंट्स का भी आयोजन किया जाता है। कैंसर के इलाज और शोध के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











