RRB NTPC 2024 Exam Dates: आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़े दिनों से परीक्षा तिथि का इंतजार है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा तिथियां जारी की जायेंगी। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथियों की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जायेगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

रेलवे में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा आयोजित की जानी है। आरआरबी द्वारा परीक्षा टाइम टेबल जारी होते ही एनटीपीसी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा समय सारिणी चेक कर सकेंगे।
गौरतलब हो कि आरआरबी ने एनटीपीसी के तहत स्नातक स्तर पदों पर आवेदन करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बीते 14 सितंबर को शुरू हुई। स्नातक स्तर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई। वहीं अंडरग्रेजुएट स्तर पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 से 20 अक्टूबर 2024 तक चली।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 रिक्तियों की संख्या विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तरों पर 11558 पद भरे जायेंगे। रेलवे एनटीपीसी भर्ती के तहत 8,113 ग्रेजुएट स्तर और 3,445 अंडरग्रेजुएट स्तर पर रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। कुल रिक्तियों की संख्या का विवरण नीचे दिया गया है-
ग्रेजुएट स्तर पर रिक्तियों का विवरण
- मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक: 1736 पद
- स्टेशन मास्टर: 994 पद
- मालगाड़ी प्रबंधक: 3144 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट: 1507 पद
- वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: 732 पद
अंडरग्रेजुएट स्तर पर रिक्तियों का विवरण
- वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद
- अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट: 361 पद
- जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
- ट्रेन क्लर्क: 72 पद
RRB NTPC Exam 2024 Admit card कब आएगा
ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर पर रिक्तियों को भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जल्द ही बोर्ड द्वारा एनटीपीसी परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी जायेगी। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2024 टाइम टेबल जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्ममीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। बता दें कि रेलवे बोर्ड द्वारा एनटीपीसी परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











