26 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 26 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

26 January 2023 Daily Current Affairs: प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन हर साल किया जाता है। जिसमें यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंक और कई अन्य सरकारी विभागों की नौकरी निकाली जाती है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इन परीक्षाओं की तैयारी सालों-साल करते हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं। आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में उम्मीदवारों को करेंट अफेयर्स सें संबंधित प्रश्न पूछें जाते हैं,जो इतिहास की किसी घटना पर आधारित होते हैं, राजनीतिक, समाजिक, आर्थिक, नियुक्ति, महत्वपूर्ण तिथियां और महोत्सव जैसी घटनाओं पर आधिरत होते हैं। इन प्रश्नों की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को प्रतिदिन हो रही घटनाओं से अवगत होने की आवश्यकता होती है। जिसके लिए उन्हें हर रोज करेंट अफेयर्स पढ़ने की जरूरत है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स जो आपको लेटस्ट करेंट अफेयर्स की जानकारी देतें है। आइए जाने आज के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में -

26 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 26 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

26 जनवरी 2023 का टॉप करेंट अफेयर्स

गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे)
पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया गया था। 26 जनवरी के दिन ही भारत कां संविधान लागू किया गया था। जिसे बनने में करीब 2 साल 11 महीने का समय लगा था। इस दिन कि शुरुआत अमर जवान ज्योती पर शहीदों को प्रधानमंत्री द्वारा श्रद्धांजली अर्पित करके होती है। और परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराने से की जाती है। हर साल गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर बाहर के देशों से एक मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है, इस साल गणतंत्र दिवस परेड की शोभा बढ़ाने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह को आमंत्रित किया गया है। इस साल का गणतंत्र दिवस जी 20 की अध्यक्षता के कारण और भी खास है। साथ ही साथ भारत और मिस्र की अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (कस्टम डे)

हर साल अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस या इंटरनेशन कस्टम डे 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 1983 में सीमा शुल्क परिषद द्वारा की गई थी। 26 जनवरी 1953 में सीमा शुल्क परिषद की स्थापना की गई थी जिसे आज विश्व सीमा शुल्क संगठना कहा जाता है। आज विश्व 40वां अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मना रहा है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सीमा शुल्क अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करना है। सीमा शुल्क संगठन का मानना है कि जहां देशों की सीमाएं समाप्त होती है वहां से सीमा शुल्क का कार्य शुरू होता है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी 2023 में 40वें अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस की थीम है "अगली पीढ़ी का पोषण: ज्ञान साझा करने की संसकृति और पेशेवर गौरव और रिति-रिवाज को बढ़ावा देना"।

भारत पर्व 2023

गणतंत्र दिवस की शाम से भारत पर्व मनाया जाता है। ये 6 दिवसीय पर्व होता है। जिसकी शुरुआत पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 में की गई। तब से हर साल इस दिवस को लगातार मनाया जा रहा है। 26 जनवरी की परेड के बाद परेड में शामिल होने वाली सभी झांकियां लाल किले के परिसर में रखी जाती है, जहां भारत पर्व की शुरुआत होती है। इन झांकियों की प्रदर्शनी के अलावा यहां हर राज्य का फूड स्टॉल लगाया गया है, पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया जाता है और तीनों सेनाओं के बैंड भी इस पर्व में शामिल होते हैं।

26 जनवरी की शाम 5 बजे भारत पर्व का उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद से रात 10 बजे तक ये आम जनता के लिए खुला रहेगा। 20 जनवरी के इसका समय दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक का होगा। आप सभी को बता दें की इसकी टीकट निशुल्क है और सरकार द्वारा प्रमाणित आईडी कार्ड के साथ एंट्री प्राप्त की जा सकती है।

पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री

पिछले कुछ दिनों से बीबीसी द्वारा पीएम मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर विवाद छिड़तादिख रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में गोधरा दंगों और उसके प्रबंधन में उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका को दिखाया गया है। जिसको लेकर बैन की बात की जा रही है। विवाद की शुरुआत जेएनयू से भड़कनी शुरू हुई और अब जामिया में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।गणतंत्र दिवस पर

इंडियन फिल्ड गन से दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

हर साल गणतंत्र दिवस पर 25 पाउंड आर्टिलरी से दी जाती थी 21 तोपों की सलामी। जिसमें बदलाव करते हुए फैसला लिया गया है अब 105 mm इंडियन फिल्ड गन से दी जाएगी 21 तोपों की सलामी। इस फैसले के माध्यम से स्वदेशीकरण की तरफ से आगे बढ़ने की पहल की जा रही है। 74 वें गणतंत्र दिवस पर कई नए कार्यक्रमों के साथ ये एक बड़ा ऐलान सरकार द्वारा किया गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार द्वारा दी गई है। साथ ही उन्होंने आदे स्वदेशीकरण की बात करते हुए रक्षा उपकरणों की बात की जो इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले हैं और वे स्वदेशी रक्षा उपकरण है - आकाश वेपन सिस्टम, रुद्र और एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर आदि।

पद्म पुरस्कार 2023

हर साल गणतंत्र दिवस से पगले पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट जारी की जाती है। उसी प्रकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के समय भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा की गई। इस साल (2023) 106 पद्म पुरस्कारों से कुछ हस्तियों का सम्मानित किया जाएगा। इस साल 6 पद्म विभूषण पुरस्कार, 9 पद्म भूषण पुरस्कार और 91 पद्म श्री पुरस्कारों से हस्तियों का सम्मानति किया जाएगा। पद्म पुरस्कार के विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता है जिसमें - सामाजिक कार्य, कला, खेल, साहित्य और शिक्षा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सार्वजिनिक कार्य, सिविल सेवा और व्यापार और उद्योग आदि शामिल है। ये देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। (पूरी लिस्ट प्राप्त करने के लिए क्लिक करें)

यूक्रेन-रूस संघर्ष

यूक्रेन और रूस का संघर्ष लंबे समय चल रहा है। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार यूक्रेन ने पर रूस की तरफ से 30 से अधिक मिसाइल दागी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए यूक्रेन ने बताया की वायु रक्षा प्रणाली पर अधिक दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है। साथ ही एक व्यक्ति की जान जाने और 2 व्यक्तियों के घायल होने की खबर भी जारी की गई है। 30 मिसाइलों में से 15 मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली द्वारा निपटाने का दावा भी यूक्रेन की तरफ से किया जा रहा है।

25 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 25 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में25 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 25 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये खूबसूरत मैसेजRepublic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये खूबसूरत मैसेज

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In these examinations, candidates are asked questions related to current affairs, which are based on any event in history, based on events like political, social, economic, appointments, important dates and festivals. To prepare for these questions, candidates need to be aware of the happenings on a daily basis. For which they need to read current affairs everyday. To help the aspirants, Career India has brought Hindi Daily Current Affairs which gives you the latest current affairs information.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X