कब और क्यों मनाया जाता है विश्व कौशल दिवस, जानिए क्या है वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे 2022 थीम
chailsy raghuvanshi
वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे कब मनाया जाता है?
वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे यानि की विश्व युवा कौशल दिवस हर साल 15 जुलाई को दुनिया भर मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा सन् 2014 में वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे मनाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद से हर साल 15 जुलाई का दिन दुनिया भर में यूथ स्किल्स डे के रूप में मनाया जा रहा है।
वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे 2022
यूएन के अनुसार, वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे का उद्देश्य "युवाओं को रोजगार और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए स्किल्स से लैस करने के रणनीतिक महत्व का जश्न मनाना है।"
इस दिन को मनाने के लिए दुनिया भर होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं को शैक्षणिक संस्थानों, नियोक्ताओं, नीति निर्माताओं और विकास भागीदारों के साथ बातचीत के लिए अवसर प्रदान किया जाता है।
वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे: दुनिया भर के युवाओं को रोजगार देने व एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स से लैस करने के महत्व को समर्पित है। ये दिन लैंगिक असमानता को समाप्त करने और कमजोर लोगों तक संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करने को भी बढ़ावा देता है।
भारत में अभी तक 'प्रधानमंत्री स्किल्स विकास योजना' के तहत कुल 1.25 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
युवाओं को स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग का मिशन निरंतर जारी रहना चाहिए क्योंकि यही आत्मनिर्भर भारत की नींव है। - पीएम नरेंद्र मोदी