Tap to Read ➤

TIPS: जीवन में ऐसे मिलेगी सफलता

जीवन में सफलता एक ही बार में नहीं मिलती। हाल में आई फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ में क्रिकेटर प्रवीण तांबे के संघर्षों को दिखाया गया है।
तांबे ने 20 साल तक टेनिस बॉल क्रिकेट व क्लब क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्हें एक भी बड़ा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
41 वर्ष की उम्र में वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए चयनित हुए। कामयाबी के लिए तांबे ने 20 साल का लंबा इंतजार किया।
तांबे को 20 साल बाद फिर सफलता ऐसे मिली कि वे उन चुनिंदा क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए जिनके जीवन पर फिल्म बनी है।
तांबे कई असफलताओं के बावजूद खुद को प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कामयाबी के लिए खुद को हमेशा तैयार रखा।
विशेषज्ञों दूसरों से अधिक खुद पर भरोसा रखने से जल्दी सफलता मिलती है। लेकिन कामयाबी पाने का तरीका सभी का अलग-अलग हो सकता है।
कभी भी छोटी-छोटी रुकावटों को कामयाबी के रास्ते में आने न दें।
आर्थिक अभावों के चलते पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन रात भर एक धीमी रोशनी में पढ़ाई किया करते थे।
दुनिया में कई सफल मिसाले हैं जहां विषम परिस्थितियों के बावजूद बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
जीवन में हमेशा याद रखें कि एक हार या जीत काभी भी आपका कॅरिअर तय नहीं कर सकती।
यदि आप अभी किसी प्रतियोगिता में असफल भी हो जाएं तो निराश न हों, यदि सफल हो जाएं तो अधिक खुश न हो। जीवन काफी लंबा है।
Add Button Text