Tap to Read ➤

Teacher's Day 2022 : शिक्षक दिवस पर 10 लाइनें

समाज में शिक्षकों के असाधारण योगदान के महत्व को समझने व समझाने के लिए भारत हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
Varsha Kushwaha
1). 5 सितंबर 1996 में डॉ एस राधाकृष्णन के कुछ दोस्तों ने उनसे उनके जन्मदिन को मनाने की बात की थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इस दिन को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा। तभी से भारत में उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2). डॉ एस राधाकृष्णन और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के वह महान शिक्षक हैं जिन्होंन शिक्षक शब्द को सही मायने दिए हैं।
3). विश्व शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यूनेस्को ने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए इस परंमपरा की शुरुआत की। पहला विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर 1994 में मनाया गया था।
4). छात्रों के लिए शिक्षक एक मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक होता है। जो छात्रों का हाथ थाम के उनके मस्तिष्क को खोलता है और उन्हें आगे बढ़ने की राह दिखाता है।
5). शिक्षक पूरे जीवन निस्वारथ होकर कार्य करते हैं। वह हमेशा ही अपने छात्रों को अपने से आगे जाते हुए देखने की इच्छा रखते हैं। एक शिक्षक से ज्यादा निस्वारथ कोई नहीं होता।
6). शिक्षक कभी अपना ज्ञान छात्रों से बाटने से पिछे नहीं हटते वह अपना सारा ज्ञान चारों तरफ बाटते हैं इसी कारण से ये कहा जाता है कि शिक्षक निस्वार्थ होकर शिक्षा प्रदान करते हैं।
7). शिक्षक हमारे लिए एक मार्गदर्शन की शक्ति के रूप में कार्य करते हैं। हमे एक बेहतर इंसान बनने हैं। शिक्षक वो होते हैं जो हमे न केवल प्रोफेशनल रूप से दिशानिर्देश करते हैं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी वह हमारी सहायता करते हैं।
8).हम युवाओं के भविष्य का निर्माण खुद से नहीं  कर सकते है लेकिन एक अच्छे भविष्य के लिए युवा का निर्माण जरूर कर सकते हैं। और ये कार्य हमारे शिक्षक द्वारा किया जाता है। सही मायनों में वह राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
9). शिक्षक ही होते हैं जो हमे कड़ी महेनत के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कभी हार न मान कर लगातार प्रयास करने के लिए प्ररित करते हैं। हमे जब भी कभी जीवन में किसी प्रकार की प्रेरणा की जरूरत होती है, तो हम अपने शिक्षक की ओर ही देखते हैं और वह हमें निराश नहीं होने देतें। शिक्षक छात्रों के लिए सबसे अच्छा रोल मॉडल होते हैं।
शिक्षक बिना शिक्षा अधुरी होती है।
10).  एक विद्वान नेल्सन मंडेला ने द्वारा एक बार कहा गया था कि शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथिया है। जिसके माध्यम में आप दुनिया में बदलाव ला सकते हैं।
पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें