Varsha Kushwaha       Apr 14, 2023

SI-UK यूनिवर्सिटी फेयर क्या है? भारत के किन शहरों में होगा आयोजित, यहां देखें  

SI-UK एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा परामर्शदाता है। SI-UK इंडिया इसका एक हिस्स है, जिसके माध्यम से भारत के छात्र, जो यूके में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखते हैं उन्हें सहायता दी जाती है। 

एसआई-यूके भारत में एक ही साल में दूसरा मेला आयोजित करने वाली है। इससे पहले फरवरी में इसके पहले सत्र का आयोजन किया गया था। 

एसआई-यूके यूनिवर्सिटी मेला भारतीय छात्रों के लिए 14 अप्रैल से 8 जून तक के लिए आयोजित किया जाएगा। 

इस मेले को भारत के 18 शहरों में आयोजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी आगे दी गई है। 

मेले में छात्रों को कोर्स, शिक्षण शुल्क, स्कॉलरशिप, प्रवेश प्रक्रिया और वीजा से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। 

14 अप्रैल को शुरू होने वाला यूनिवर्सिटी मेला भारत के 7 प्रमुख शहरों - ठाणे, गुरुग्राम, विजयवाड़ा, हैदराबाद, कोयम्बटूर, कोच्चि और चंडीगढ़ से शुरू होगा। 

जो भारतीय छात्र इस मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं वह www.ukunifair.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।