विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए SI-UK यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

SI-UK University Fair in 18 Indian Cities: ब्रिटेन में शिक्षा प्राप्त करने का मौका कौन प्राप्त नहीं करना चाहेगा। इसी को आगे बढ़ाते हुए एसआई-यूके विश्वविद्यालय मेला भारत के 18 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। एसआई-यूके एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा परामर्शदाता है, जो भारत में यूके विश्वविद्यालय मेलों का आयोजन करने वाली है।

एसआई-यूके द्वारा यूके विश्वविद्यालय मेलों का आयोजन 14 अप्रैल से 8 जून के बीच किया जाएगा। जो दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई समेत भारत के 18 शहर में आयोजित किया जाएगा। 8 जून को होने वाला मेला वर्चुअली होगी। बता दें कि इस साल इस मेले का ये दूसर चक्र है। इससे पहले जनवरी और फरवरी 2023 में भी इसका आयोजन किया गया था। उस दौर में मिलती सफलता के बाद दूसरे चक्र की शुरुआत की जा रही है।

विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए SI-UK यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

पहले सत्र में हजारों भारतीय छात्र प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें छात्रों यूके में स्थित टॉप विश्वविद्यालयों और कोर्स के बारे में जानने को मिला।

जो भी छात्र यूके के विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, उनको इस मेले के माध्यम से अपने भविष्य की शैक्षिक गतिविधियों के लिए योजना बनाने का एक अवसर प्राप्त होगा। इसमें न केवल कोर्स की जानकारी शामिल है, बल्कि इससे आपको शिक्षण शुल्क, स्कॉलरशिप, प्रवेश प्रक्रिया और वीजा से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी।

मेले में आपको यूके विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से बात करने का अवसर प्राप्त होगा। जो आपकी हर प्रकार से मदद करेंगे। इसके अलावा इसमें छात्रों की बेहतर सहायता के लिए एसआई-यूके के विशेषज्ञ भी मौजुद रहेंगे, जिससे आपको मुफ्त प्रोफाइळ मूल्यांकन प्राप्त होगा।

एसआई-यूके इंडिया में शामिल होने वाले 18 शहरों की सूची

1. लखनऊ
2. चेन्नई
3. बेंगलुरु
4. दिल्ली
5. जयपुर
6. पुणे
7. मुंबई
8. अहमदाबाद
9. गुरुग्राम
10. विजयवाड़ा
11. हैदराबाद
12. कोयंबटूर
13. चंडीगढ़
14. कोच्चि
15. नागपुर
16. लखनऊ
17. कोलकाता
18. इंदौर

यूके विश्वविद्यालय मेले पर क्या कहा एसआई-यूके इंडिया के प्रबंध निदेशक ने

एसआईयूके-इंडिया की प्रबंध निदेशक लक्ष्मी अय्यर ने भारत के 18 शहरों में आयोजित होने वाले यूके विश्वविद्यालय मेले पर बात करते हुए कहा कि "हम पूरे भारत में इस वर्ष अपने दूसरे दौर के मेलों की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले मेलों की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी, और यूके में अध्ययन करने में भारत की रुचि के भारी स्तर को देखते हुए, हम अपने छात्रों को देरी न करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। यह देखते हुए कि यूके के लिए प्रवेश किस प्रकार स्थानांतरित हो रहा है, हमारे पास 14 अप्रैल से शुरू होकर 8 जून तक का एक ईवेंट चक्र है, जो हमारे सहयोगी संस्थानों और छात्रों को भारत में हमारे 18 स्थानों पर संपर्क बिंदु बनाने में सक्षम बनाता है।"

यदि आप भी उन छात्रों में से एक है जो यूके के टॉप विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखते हैं तो ये अवसर आपके लिए है। कि आप इस मेले का भरपूर लाभ उठाएं। इस मेले में शामिल होने के लिए छात्रों को खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें www.ukunifair.in पर जाना है और आवश्यक सारी जानकारी भर खुद को रजिस्टर करना है। इसके बाद से आप यूके विश्वविद्यालय मेले में भाग ले पाएंगे।

क्या है एसआई-यूके इंडिया

एसआई-यूके इंडिया एसआई-यूके का ही एक हिस्सा है। एसआई-यूके वैश्विक स्तर पर कार्य करने वाली एक शिक्षा कंपनी है, जिसके विश्व के 40 देशों में 83 कार्यकाल है। ये उन छात्रों के लिए है अवसर देती है, जो यूके, यूएई और आयरलैंड के टॉप विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को मुफ्त सलाह और काउंसलिंग के साथ शिक्षा प्राप्त करने की योजना बनाने में सहायता प्रदान करती है। ये विश्वविद्यालयों, भाषा स्कूलों और कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं।

छात्रों तक वीजा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य संबंधित सेवा की जानकारी विस्तार से पहुंचने के लिए कार्य करते हैं। इसके अलावा एसआई-यूके इंडिया सालाना ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों और मेलों का आयोजन करती है। ताकि भारत के ज्यादा से ज्यादा छात्रों को तक अपनी पहुंच बना सकें और यूके में शिक्षा प्राप्त करने के उनके सपने को पूरा कर सके।

यदि आपको अधिक जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण को देख सकते हैं।

यूनाइटेड नॉलेज एजुकेशन कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
सुइट 8-13, पहली मंजिल, इंद्र पैलेस
एच ब्लॉक, मिडिल सर्कल, कनॉट प्लेस
110001, भारत
टी: +91-11-4202-8200
ई: [email protected]

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SI-UK University Fair in 18 Indian Cities: Who wouldn't want to get a chance to study in UK. SI-UK is an International Education Consultancy, which organizes UK University Fairs in India. The UK University Fairs will be organized by SI-UK from 14 April to 8 June. Which will be organized in 18 cities of India including Delhi, Gurugram and Mumbai.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+