Tap to Read ➤

Republic Day 2023: भारत पर्व से जुडे़ 10 तथ्य

गणतंत्र दिवस समारोह का एक अहम हिस्सा है जिसे भारत पर्व के नाम से जाना जाता है। भारत पर्व पर 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आइए आपको आज इस स्टोरी के माध्यम से भारत पर्व के बारे में बताएं।
Varsha Kushwaha
भारत पर्व की शुरुआत वर्ष 2016 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा की गई थी। भारत पर्व का आयोजन लाल किले के सामने वाले लॉन ज्ञान पथ पर किया जाता है।
पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि वह इस पर्व को गणतंत्र दिवस का अभिन्न अंग बनाना चाहते हैं। भारत पर्व 26 जनवरी की शाम को शुरू होता है और 31 जनवरी तक चलता है।
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई सारी झांकियां लाल किले के परिसर में जाती है और वहां से भारत पर्व की शुरुआत होती है। सुबह गणतंत्र दिवस की परेड के बार शाम 5 बजे भारत पर्व का उद्घाटन किया जाएगा।
भारत पर्व का समय 26 जनवरी को शाम 5 से रात 10 बजे का है, और 27 जनवरी से 31 जनवरी तक का इसका समय दोपहर 12 बजे से रात 6 बजे का है। भारत पर्व में लोग जाकर इन झांकियों के साथ फोटो खीचवा सकते हैं और इनकी सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।
इसके अलावा एक पूरा फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें हर राज्य की पाक कला प्रदर्शित की जाती है। इस साल भारत पर्व में 60 फूड स्टॉल और 65 हस्तकला स्टॉल शामिल किए जाएगें।
झांकियों, फूड स्टॉल और हस्तकाल के अलावा पारंपरिक नृत्य और तीनो सैनाओं के बैंड का प्रदर्शन भी शामिल किया गया है।
भारत पर्व में सर्विस बैंड कार्यक्रम, बैंडिग प्रचार, आदिवासी नृत्य प्रदर्शन, संस्कृति मंडलियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जी20 की प्रेसीडेंसी में इस प्रोग्राम को और खास बना दिया है।
यदि आप भारत पर्व देखना चाहते हैं तो आपको बता दें की इसकी एंट्री पूरी तरह फ्री है। लेकिन सुरक्षा के नजरिए से आपको एंट्री केवल सरकार द्वारा प्रमाणित आईडी कार्ड के माध्यम से प्राप्त हो सकती है।
BR Ambedkar Life Facts