पीएचडी होम साइंस 3 से 5 साल तक की अवधि का डॉक्टरेट लेवल का कोर्स है।
पीएचडी होम साइंस कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, फिजियोलॉजी, हाइजिन, सोशोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट, इकोनॉमिक्स, चाइल्ड डेवलेपमेंट, फैमली रिलेशन, कम्युनिटी लिविंग, आर्ट्स, फुड, न्यूट्रिशन, टेक्सटाइल, क्लोथिंग एंड होम मैनेजमेंट से संबंधित विषयों में रिसर्च करने में रूचि रखते हो।
पीएचडी होम साइंस: एलिजिबिलिटी
• इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होम साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।
• पीएचडी होम साइंस में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
• जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5% छूट मिलती है।
पीएचडी होम साइंस में एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज में भिन्न होती है। कुल कॉलेज में एडमिशन मेरिट + इंट्रव्यू के आधार पर होता है जबकि ज्यादातर कॉलेजों में होम साइंस में पीएचडी करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन होता है।
एडमिशन प्रोसेस
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र सबमिट करें। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
प्रोडक्शन इंडस्ट्री- सैलरी 5,00,000 से 7,00,000 तक हेल्थ केयर इंडस्ट्री- सैलरी 6,00,000 से 8,00,000 तक रिसोर्स मैनेजमेंट- सैलरी 7,00,000 से 8,50,000 तक टूरिज्म- सैलरी 5,00,000 से 10,00,000 तक