भारत को महान शासकों का देश कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां दुनिया भर के शासकों ने आकर अलग अलग काल में शासन किया।
आज हम यहां भारत में शासन करने वाले महान राजाओं की कहानी बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम और कुशल शासन से देश के अलग अलग हिस्सों पर राज किया।
अजातशत्रु मगध राज्य के एक प्रतापी सम्राट के रूप में जाने जाते थें। वे बिंबिसार के पुत्र थें। उन्होंने अपने पिता को मारकर राज्य हासिल किया था।
मौर्य वंश की स्थापना करने वाले चंद्रगुप्त मौर्य भारत के एक महान सम्राट थे। गुरु चाणक्य के साथ उन्होंने अपना विजय अभियान शुरू किया था।
विश्व प्रसिद्ध और शक्तिशाली चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारत के महान सम्राट थे। वे सम्राट बिंदुसार के पुत्र थें। सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म प्रचारक के रूप में भी जाना जाता है।
चोल राजवंश के राजाराज चोल को दक्षिण के सबसे पर ताकतवर राजाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने हिन्द महासागर से समुद्र के रास्ते व्यवसायिक मार्ग के द्वार खोले थें।
तुलुव वंश के तीसरे शासक कृष्णदेवराय दक्षिण के विजयनगर साम्राज्य के महान राजा थें। उन्होंने अपने शासनकाल में दक्षिण में मुगल शासन पर रोक लगा दिया था।
महाराणा प्रताप उत्तर-पश्चिमी भारत में मेवाड़, राजस्थान के राजपूत राजा थे। महाराणा प्रताप ने मुगलों के अतिक्रमण के खिलाफ कई लड़ाई लड़ी, जिसमें हल्दीघाटी की लड़ाई में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही।
कुशल प्रशासक शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व बहुमुखी था। उन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की स्थापना की। छत्रपती शिवाजी महाराज अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध हैं।
महाराजा रणजीत सिंह, शेर-ए-पंजाब के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं भटकने दिया।