मोरारजी देसाई ने कहा कि हम राजनीतिज्ञों की तुलना में रामनाथ जी की इमरजेंसी की लड़ाई कहीं अधिक नाजुक, निर्णायक और महत्वपूर्ण थी।
नेहरू से अच्छे संबंधों की वजह से गोयनका ने उनके दामाद फिरोज गांधी को अपने अखबार में जनरल मैनेजर की नौकरी दी थी।
गोयनका ने आजादी की लड़ाई में अपने योगदान दिया और चंपारण आंदोलन में गांधी जी के साथ चले।
पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वोत्तम काम करने वाले अलग-अलग विधाओं के पत्रकारों को हर साल रामनाथ गोयनका अवॉर्ड दिया जाता है।