Chailsy Raghuvanshi Jun 10, 2023
सोचो यदि सूरज गायब हो जाये तो क्या होगा?
Circled Dot
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सूरज गायब हो जाये तो क्या होगा? यदि नहीं, तो आज हम आपको बतायेंगे इसका नतीजा क्या होगा-
सबसे पहले आप ये जान लें कि सूर्य की रोशनी को धरती तक पहुंचने में करीब 8.5 मिनट का समय लगता है।
और अगर सूरज गायब होता है तो उसके गायब होने के 9 मिनट बाद संपूर्ण धरती पर अंधेरा छा जायेगा।
आसमान में चांद नहीं दिखेगा, क्योंकि सूर्य की रोशनी के कारण ही हम चांद को देख पाते हैं।
गुरुत्वाकर्षण खिंचाव खत्म हो जाने की वजह से पृथ्वी फॉरवर्ड मोशन में उड़ जायेगी।
पृथ्वी सोलर सिस्टम से बाहर निकलकर बाह्य अंतरिक्ष में पहुंच जायेगी।
एक साल के भीतर धरती का तापमान गिरकर करीब 70 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जायेगा।
इसका मतलब है कि सारे समुद्र जम जायेंगे, लेकिन क्योंकि वर्फ की टॉप लेयर ही फ्रीज होगी इसलिए नीचे पानी जरूर बचा रहेगा।
जिसकी वजह से जो जीव गहरे महासागर में मौजूद हैं, वो शायद कई हजारों साल तक बिना सूरज के भी जिंदा रह पायेंगे।
लेकिन जमीन के ऊपर धीरे-धीरे सारे पेड़-पौधे मर जायेंगे क्योंकि फोटोसेंथसिस या प्रकाश संश्लेषण के उपयोग के बिना वो अपना काम नहीं कर पायेंगे।
और ठंड इतनी बढ़ेगी कि वायुमंडल भी धीरे-धीरे खत्म हो जायेगा।
अगर ऐसा होता है तो भविष्य में इंसानों को लिए जिंदा रहना नामुकिन हो जाएगा।
अगली स्टोरी में पढ़ें Solar Eclipse 2023: क्या है सूर्य ग्रहण? आस्था से लेकर विज्ञान तक सब कुछ है यहां