बैंकिंग कार्मिक संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क (बारहवीं) के 6500 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
Narender Sanwariya
उम्मीदवार 21 जुलाई 2022 तक IBPS क्लर्क भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Clerk Job 2022
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर उपलब्ध है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी।
आईबीपीएस भर्ती 2022
IBPS Clerk Job
चयनित उम्मीदवारों को 7,200 से 19,300 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 850 रुपए देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएक्सएसएम उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर 175 रुपए जमा करना होगा।
IBPS Clerk Job
एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य परीक्षा के लिए आरक्षित रखा जाएगा।
उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2022 तक आवेदन शुल्क जमा कर देना होगा।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Jobs
योग्य उम्मीदवारों का प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए बिहार में आरा, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना तथा पूर्णिया को चयनित किया गया है। जबकि मुख्य परीक्षा पटना, भागलपुर, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में लिया जाएगा।
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का कॉल लेटर परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों से वापस नहीं लिया जाएगा।
आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए ली जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा में 200 अंक के प्रश्न होंगे।
ये हैं भारत की सबसे तेज तर्रार महिला IAS / IPS अधिकारी