Varsha Kushwaha       Apr 11, 2023

क्यों मनाया जाता है 'नेशनल पेट्स डे' ? कैसे स्पेशल बनाएं, ये हैं टिप्स...

राष्ट्रीय पालतू दिवस हर साल 11 अप्रैल  को मनाया जाता है।

अपने उन्हीं प्यारे दोस्तों के लिए इस दिवस को स्पेशल बनाने के लिए आइए आपको बताएं कुछ टिप्स।

पालतू जानवरों के प्रति प्यार और स्नेह दिखाने के लिए और उनके कल्याण के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

1. अपने प्यारे साथी को एक लंबी सैर पर लेकर जाएं। आस-पास के वातावरण उनके साथ एक्सप्लोर करें और उनके साथ खेलें।

2. राष्ट्रीय पालतू दिवस पर अपने पालतू दोस्त (जानवर) के लिए स्पेशल ट्रीट तैयार करें। उनके लिए खाना बनाएं और तोहफे खरीदें।

3. पेट स्पा के लिए अपने दोस्त को लेकर जाएं। जिस प्रकार मानव को रखरखाव पसंद होता है, उसी प्रकार पालतू जानवरों को भी देखभाल और रखरखाव पसंद होता है।

उन्हें पैंपर करने के लिए उन्हें स्पा के लिए लेकर जाएं और उन्हें ग्रूम करें।

4. फन एक्टिविटी में अपने पालतू दोस्त के साथ हिस्सा लें। उन्हें पार्क में लेके जाएं। उनकी पसंद के खेल उनके साथ खेलें।

5. अपने प्यारे दोस्त की हेल्थ का ध्यान रखना सबसे आवश्यक है। उसके लिए आप उसे हेल्थ चेक-अप के लिए ले जाना न भूलें।