National Pet Day 2023: राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस उन पालतू जानवरों को समर्पित है जो हमारे साथ हमारे घर में और हमारे परिवार का एक हिस्से के तौर पर रहते हैं। इन्हीं प्यारे दोस्तों के लिए हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय पालतू दिवस मनाया जाता है। पालतू जानवर हमारे जीवन में खुशहाली लाते हैं और सकारात्मकता भी भरते हैं। मानव और पशुओं का बंधन हमेशा से बहुत अच्छा रहा है। यही नहीं पालतू जानवरों के होने और उनके साथ समय बिताने के साथ ही तनाव भी कम रहता है और कोर्टिसोल, कोलेस्ट्रॉल और कार्डियोवैस्कुलर जैसी कई स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियों से बच सकता है या फिर ये कहें की ये रक्तचाप को बेहतर रखने में योगदान देता है।

पालतू जानवरों के साथ मनुष्यों का बंधन अटूट है। पालतू जानवर बहुत वफादार होते हैं। उनका साथ हमारे जीवन में मूल्य जोड़ता है। हर व्यक्ति का अपनी पसंद का एक पालतू जानवर होता है, किसी को कुत्ता पसंद है तो किसी को बिल्ली, कोई खरगोश को पसंद करता है तो किसी को पक्षी पसंद है। अपने मन की शांति के लिए और एक छोटे से प्यारे दोस्त का प्यार कौन नहीं चाहेगा। इन्हीं प्यारे दोस्तों के कल्याण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 11 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय पालतू दिवस मनाया जाता है, आइए इस दिवस के बारे में आपको विस्तार से बताएं।
क्या है राष्ट्रीय पालतू दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय पालतू दिवस की स्थापना कोलीन पेगे द्वारा 2006 में की गई थी। कोलीन पेगे एक कल्याण अधिवक्ता और पालतू और परिवार जीवन शैली विशेषज्ञ है। उनका मानना था कि पालतू जानवर हमारे जीवन में खुशियां लाते है। इसके साथ ही ये दिवस उनकी जरूरतों और उनके लिए एक आश्रय की आवश्यकता को दर्शाता है। उनका मानना था कि पालतू जानवरों को खरीदने की बजाएं उन्हें गोद लेना शुरू करों।
कोलीन द्वारा इस दिवस की शुरुआत भले ही यूएस से हुई की गई हो, लेकिन देखते ही देखते ये दिवस यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, स्पेन, इजरायल, गुआम और स्कॉटलैंड के साथ कई अन्य देशों में मनाया जाने लगा। पालतू पशु प्रेमियों ने इस दिन को अपना और इससे मनाना शुरू किया। आज पूरे विश्व में 11 अप्रैल को राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई फेमस हस्तियां सामने आई, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बढ़-चढ़ कर इस दिवस को प्रमोट किया गया। ताकि लोग इस दिवस की अहमियत को समझें और अपने पालतू दोस्तों को समर्पित इस दिन को उनके साथ मनाएं।
राष्ट्रीय पालतू दिवस 2023 कैसे बनाएं अपने पालतू दोस्तों के लिए खास
1. अपने पालतू दोस्त के साथ फन एक्टिविटी में हिस्सा लें। उनके साथ खेलें।
2. उन्हें एक लंबी सैर पर ले जाएं। पूरे दिन घर में रहने के बाद बाहरी वातावरण में जाकर एक सैर करना किसे पसंद नहीं है।
3. उनके स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देते हुए, उन्हें एक चेक के लिए लेके जाएं।
4. पेट स्पा ऑफर करें। इंसानों की ही भांति जानवरों को भी एक्स्ट्रा प्यार और देखभाल की आवश्यकता होती है। पेट स्पा एक अच्छा मौका है उन्हें खुश करने का उन्हें ग्रूम करने का।
5. खाने की ट्रीट से बेहतर क्या हो सकता है। अपना समय देने के बाद उन्हें उनकी पसंद का या फिर विशेष प्रकार का भोजन उनके लिए तैयार करें।
6. तोहफे के तौर पर अपने प्यारे दोस्त के खेलने के लिए एक खिलौना उसे दें। जो उसे व्यस्त भी रखे और शारीरिक गतिविधियों में भी उसे उलझाए रखे।
राष्ट्रीय पालतू दिवस 2023 कोट्स
"एक जानवर के जीवन की कोई भी झलक हमारे अपने जीवन को तेज करती है और इसे हर तरह से इतना बड़ा और बेहतर बनाती है।" - जॉन मुइर, स्कॉटिश-अमेरिकी प्रकृतिवादी
"पालतू जानवर मानवीकरण कर रहे हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि हमारा दायित्व और जिम्मेदारी है कि हम सभी जीवन के संरक्षण और पोषण और देखभाल करें।" - जेम्स क्रॉमवेल, अमेरिकी अभिनेता
"एक जानवर की आँखों में एक महान भाषा बोलने की शक्ति होती है।" - मार्टिन बुबेर, जर्मन दार्शनिक
"पशु इतने अनुकूल मित्र होते हैं - वे कोई प्रश्न नहीं पूछते; वे कोई आलोचना नहीं करते।" - जॉर्ज एलियट, ब्रिटिश लेखक
"एक कहावत है। यदि आप चाहते हैं कि कोई आपसे हमेशा प्यार करे, तो एक कुत्ता खरीदें, उसे खिलाएं और उसे अपने पास रखें।" - डिक डेल, अमेरिकी संगीतकार
"जब तक किसी ने किसी जानवर से प्यार नहीं किया है, तब तक उसकी आत्मा का एक हिस्सा अनजाना रहता है।" - अनातोले फ्रांस, फ्रांसीसी कवि
"पालतू जानवर हमारा पूरा जीवन नहीं हैं, लेकिन वे हमारे जीवन को पूरा बनाते हैं।" - रोजर कारस


Click it and Unblock the Notifications











