Tap to Read ➤

Teacher's Day: शिक्षक दिवस पर कक्षा कैसे सजायें जानिए

शिक्षक दिवस पर हर छात्र अपने शिक्षके के लिए ये दिन खास बनाने की इच्छा होती है। ऐसे में आप अपनी क्लास को सजा कर अपने शिक्षकों को सरप्राइज दे सकते हैं। जिससे जुड़ें आइडियाज कुछ इस प्रकार है।
Varsha Kushwaha
1. ब्लैक बोर्ड को सजाएं
ब्लैक बोर्ड की क्लासरूम एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इस शिक्षक दिवस के दिन इसे सजाया ना जाए ये तो ठीक नहीं है। छात्र क्लास के ब्लैक बोर्ड पर रंगीन चाक से एक खूबसूरत डिजाइन बना कर उसे सजा सकते हैं।
2. कोट्स/ फोटो और विचार
शिक्षक दिवसे से जुड़े अच्छे कोट्स को चुने और उन्हें पूरी क्लास में लिख कर लगाएं। चाहें तो इसी के साथ अपने विचारों को रंगीन शीट पर लिखकर अपने शिक्षकों की फोटो भी उस पर लागा सकते हैं।
3. क्लासरूम थीम
क्लासरूम को एक थीम के माध्यम से सजाएं जिससे क्लासरूम की रौनक और बढ़ें। शिक्षक दिवस की थीम के लिए इसे कुछ शांत और ब्राइट रंगों के साथ सजाएं, जिससे सकारत्मक माहौल बन सके।
4. दीवारों की सजावट

 दीवारों को रिबन से सजाएं। आप अच्छी अच्छी हाथ से बनी पेंटिंग या शिक्षकों के साथ पहले ली हुई फोटो को लागा कर उसे सजाएं। दीवार पर फोटो सेक्शन एरिया बनाएं, जहां साल भर ली हुई फोटो को एकत्रित करके लगाएं जो फोटो वॉल की तरह आपके क्लासरूम में रहेगा।
5. लाइट से सजावट
शिक्षक दिवस के लिए आप क्लासरूम में सुंदर लाइट लगा कर उससे माहौल और अच्छा बना सकते हैं। ताकि जब आपके शिक्षक क्लास में आएं तो उन्हें महसुस हो सके की ये सब आपने केवल उनके लिए किय है।
6. उपहार
आप अपनी क्लास में एक टेबल पर सभी छात्रों के द्वारा लाए हुए उपहारों को रख सकते हैं। इस तरह से क्लास भी सजा हुआ लगेगा और साथ ही एस ही जगह पर इतने सारे तोहफे देख कर वो हैरान भी हो जाएंगे। बाद में आप सब मिलकर तोहफों को खोल सकते हैं।
7. केक

 जब इतना सब कर रहे हैं तो केक को भूलना भी सही नहीं होगा। केक के माध्यम से शिक्षकों का मुंह भी मीठा हो जाएगा और जशन में चार चांद भी लग जाएंगे।
8. पौधें

 क्लासरूम को कुछ अच्छे और छोटे इनडोर प्लांट से सजाएं इससे क्लास की खूबसूरती भी बढ़ेगी और क्लास का वातावरण भी अच्छा रहेगा। पौधौं के क्लासरूम में होने से क्लास में हमेशा सकारात्मका रहेगी।
9. गुब्बारे
गुब्बरों से माध्यम से माहौल खुशनुमा और मस्तीभरा हो जाता है। अलग-अलग रंगों के गुब्बारों को आप दीवार पर लगा के सजा सकते हैं। उसे जमीन पर खुले में भी रहने दे सकते हैं। गुब्बारों की सजावट वातावरण को और शानदार बन जाएगा।
10. फूल से सजावट
फूल हर मौके को मनमोहक बना देंते है। आप अपने क्लासरूम की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खुशबूदार फूलों के प्रयोग से क्लासरूम महकेगा और वातावरण शांत और मोहक बना रहेगा।
10 Line on Teacher's Day