Chailsy Raghuvanshi       Jul 05, 2023

दलाई लामा को कैसे चुना जाता है?

दलाई लामा को वोट या वंश परंपरा के अनुसार नहीं बल्कि पुनर्जन्म के आधार पर चुना जाता है।

जब दलाई लामा को लगता कि उनका जीवनकाल खत्म होने वाला है तो वह कुछ खास संकेत देते हैं।

फिर उन्हीं खास संकेतों के आधार पर दलाई लामा के निधन के बाद नए दलाई लामा को ढूंढा जाता है।

बौद्ध धर्म के अनुयायी पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं और वह दलाई लामा की मृत्यु के 9 महीने बाद पैदा हुए बच्चे को ढूंढते हैं जिसमें उन्होंने पुनर्जन्म लिया हो।

और जब वह बच्चा उन्हें मिल जाता है जिसमें दलाई लामा ने पुनर्जन्म लिया हो तो उस बच्चे को नए दलाई लामा की उपाद्धि दी जाती है। 

पुनर्जन्म दलाई लामा की खोज गेलगुपा परंपरा और तिब्बती सरकार के उच्च लामों की जिम्मेदारी होती है।

दलाई लामा की खोज प्रक्रिया में कई महीने या फिर कई साल भी लग सकते हैं।

वर्तमान में 14वें दलाई लामा टेन्सिन ग्यातो को खोजने में चार साल लग गए थे।

14वें दलाई लामा टेन्सिन ग्यातो का जन्म कब हुआ था? 1. 6 जुलाई 1935 2. 3 अक्टूबर 1935 3. 12 मार्च 1935