Chailsy Raghuvanshi May 04, 2023
5 मई को दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या कुछ होगा खास
साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को लगने जा रहा है।
इससे पहले 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।
वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा ये चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा।
जब चंद्र पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उपछाया पड़ती है, तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण रात 8:44 बजे शुरू होगा और रात 1:28 बजे समाप्त होगा।
लेकिन खास बात तो ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ क्षेत्रों में ही दिखाई देगा।
वैज्ञानिक दृष्टि से देखे तो चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है।
पुराणों के अनुसार जब राहु चंद्रमा को ग्रसित करते हैं तब चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है।
अगली स्टोरी में पढ़ें क्या है सूर्य ग्रहण? आस्था से लेकर विज्ञान तक सब कुछ है यहां..