टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। एलन मस्क और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए की डील हुई है।
ट्विटर और एलन मस्क की डील के बार में ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड चेयरमैन ब्रेट टेलर ने सोमवार रात 12 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा की।
एलन मस्क के पास ट्विटर में 9.2% की हिस्सेदारी मौजूद है। लेकिन अब इस डील के बाद मस्क ने ट्विटर के हर शेयर के लिए 4148 रुपए दिए हैं।
एलन मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। इस डील के साथ ही उनके पास कंपनी की 100 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी निजी कंपनी होगी।
जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, ब्रिज स्टोन और इवान विलयम्स ने वर्ष 2006 में सेन फ्रांसिस्को में ट्विटर को लॉन्च किया था।
ट्विटर पर 1 करोड़ 45 लाख डेली यूजर हैं। 3 करोड़ 30 लाख लोग हर महने ट्विटर पर रोज लॉगइन करते हैं।
ट्विटर पर कुल एक अरब तीस करोड़ अकाउंट हैं। इनमें से 44 प्रतिशत अकाउंट ऐसे हैं, जिन्हें काभी यूज ही नहीं किया गया।
ट्विटर पर सबसे पहली खबर 15 जनवरी 2009 को न्यूयॉर्क की हडसन नदी में प्लेन क्रैश होने की आई थी।
नवंबर 2013 में ट्विटर का एक शेयर 26 डॉलर का था, लेकिन आज इसके एक शेयर की कीमत 44 डॉलर है।
वर्ष 2006 में जब ट्विटर लॉन्च किया गया था, तब इसपर लिखने के लिए 140 शब्द की सीमा थी, जिसे नवंबर 2017 में बढ़ाकर 280 किया गया था।
आपको जानकार हैरानी होगी कि ट्विटर पर हर दिन 50 करोड़ ट्वीट किये जाते हैं।
जापान के एक कैश प्राइस के ट्वीट को सबसे ज्यादा 55 लाख बार रिट्वीट किया गया था।