Chailsy Raghuvanshi       May 14, 2023

क्या मैं BDS में प्रवेश लेकर MBBS के लिए NEET की तैयारी कर सकती हूं?

Feb 28 2023

जी हां, पर आप इसका फैसला अगले 30 सेकेंड के बाद लीजिएगा।

ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि आप BDS में एडमिशन लेकर MBBS के लिए NEET की तैयारी नहीं कर सकते हैं, आपको इसकी पूरी स्वतंत्रता है।

NEET UG 2023 स्कोर देखने के बाद क्या आपको लग रहा है कि आपको MBBS में एडमिशन नहीं मिलेगा?

और क्या आप अगले साल MBBS में एडमिशन पाने के लिए फिर से नीट यूजी की तैयारी करना चाहते हैं?

अगर आप साल नहीं बर्बाद करना चाहते और साल बचाने के लिए बीडीएस में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं।

तो एक बार सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

यदि आप BDS या MBBS में एडमिशन लेते हैं तो आपको 10 लाख का बॉन्ड साइन करना होगा।

जिसमें लिखा होगा कि यदि आप एडमिशन लेने के बाद किसी कारण वश पढ़ाई छोड़ना चाहते हैं तो आपको 10 लाख का भारी जुर्माना देना पड़ेगा।

और अगर आप किसी ऐसे डेंटल कॉलेज के बारे में सर्च कर रहे हैं जहां पर बॉन्ड साइन नहीं होता हो।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा कोई कॉलेज नहीं है।

फैसला अब आपके हाथ में है कि आप 10 लाख रुपए देकर BDS की पढ़ाई छोड़कर आगे MBBS में एडमिशन लेना चाहेंगे या नहीं।