जेईई, नीट, एसएससी जैसी कई प्रतियोगिता परीक्षाओं के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाती है, लेकिन क्यों? ये सवाल भी मन में आता ही होगा। इसका जवाब आपके लिए अगली स्लाइड में दिया गया है।
उत्तर कुंजी के जारी करने से छात्रों को इसका क्या लाभ होता है। आज इस स्टोरी के माध्यम से आपको बताएंगे। आइए जानते हैं।
पारदर्शिता
परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी करने से परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ती है।
जवाबदेही
उत्तर कुंजी परीक्षा की जवाबदेही सुनिश्चित करती है।
स्वयं का मूल्यांकन
उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवारों को उत्तर सत्यापित करने का अवसर मिलता है और उनकी ताकत और कमजोरी के बारे में पता लगता है।
त्वरित मूल्यांकन
इसके माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होतीहै, क्योंकि यह परीक्षण का आकलन करने के लिए सही उत्तर कुंजी प्रदान करता है और उत्तर कुंजी के सही होने से ग्रेडिंग प्रक्रिया भी सरल हो जाती है।
निष्पक्षता और गलतियों से बचना
हर परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी होने से इसकी निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। जिससे मूल्यांकन के दौरान पक्षपात और त्रुटियों की संभावना कम हो जाती है।
परीक्षा चुनौती देने का अवसर
आंसर की के माध्यम से छात्रों को परीक्षा को चुनौती देने का अवसर प्रदान करता है। जो उत्तर गलत है या उन्हें गलत तरह से चिन्हित किया गया है तो उसे वह चुनौती दे सकते हैं।
छात्रों में आत्मविश्वास
परीक्षा के बाद जारी होने वाली उत्तर कुंजी उम्मीदवारों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। क्योंकि इसके माध्यम से परीक्षा में दिए गए उत्तरों को वह जांच सकते हैं।
भविष्य के लिए तैयार करती है
परीक्षा की आंसर की का विश्लेषण करने से छात्रों को उन क्षेत्रों की पहचान होती है, जिसमें उन्हें सुधार करने की आवश्यकता है। इससे वह भविष्य की तैयारी और बेहतर तौर पर कर पाते हैं।