UP PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2023 लास्ट मिनट तैयारी की टिप्स
यूपी पीसीएस परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया जाना है, जिसमें केवल 7 दिन का समय बाकी है।
इस समय उम्मीदवार पैनिक करने लगते हैं क्योंकि परीक्षा सर पर होती है, तो आइए आपको बताएं कुछ लास्ट मिनट टिप्स, जो आपके लिए हैं लाभकारी।
पैनिक न करें और खुद को शांत रखें
लास्ट मिनट में उम्मीदवार अधिक पैनिक करते हैं, यहां खुद को शांत रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
मॉक टेस्ट
अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करें, इससे आपको अपनी तैयारी, सिलेबस, प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता लगेगा और स्पीड बढ़ेगी।
पिछले साल के प्रश्न पत्र चेक करें
पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करें। इससे आपकी प्रैक्टिक्स भी होगी। इसके अलावा टॉपिक कवल होंगे और साथ ही इसमें से कई प्रश्नों की परीक्षा में आने की संभावनाएं भी होती हैं।
नोट्स रिवाइज करें
परीक्षा की तैयारी के लिए साल भर बनाए गए नोट्स को रिवाइज करना तो बिल्कुल न भूलें। इसके लिए समय बांधें।
तथ्यों और आंकड़ों पर खास ध्यान
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में आंकड़ों और तथ्यों से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। ये इतिहास से लेकर पर्यावरण से संबंधित हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य संबंधित जानकारी
आप यूपी पीसीएस की परीक्षा देने वाले हैं तो उसके लिए आपको राज्य के इतिहास, अर्थव्यवस्था और हाल ही में घटित हुई घटनाओं के बारे में जागरूक होने आवश्यक है।
समाचार पत्र
डेली समाचार पत्र पढ़ने से आपको रोज की घटनाओं के बारे में पता रहेगा, जो करेंट अफेयर्स का ज्ञान बढ़ाने में सहायक है।
करेंट अफेयर्स
करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए उम्मीदवार करेंट अफेयर्स की किताबें और वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखें।