Varsha Kushwaha       Apr 06, 2023

4 आसमानी घटनाओं से चमकता रहेगा April का महीना

अप्रैल का महीना कई विस्मयकारी घटनाओं के लिए खास होने वाला है। जहां आपको साल का पहला सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।

इसके अलावा आप कई अन्य आसमानी घटनाओं के भी साक्षी बन सकते हैं, जो अप्रैल के पूरे महीने को रौशनी से भर देगा। आइए जानें कब क्या होगा...

7 अप्रैल - 34P/PANSTARRS धूमकेतु पृथ्वी के फ्लाईबाई के सबसे करीब होगा। ये पृथ्वी के 11 मिलियन मील के भीतर से गुजरेगा।

पृथ्वी के करीब होने के कारण इसकी चमक 12.3 की होगी।

7 अप्रैल को धूमकेतु को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्धों में देखा जा सकता है। लेकिन इसकी दृश्यता सबसे अधिक उत्तरी गोलार्द्ध में होगी।

15-16 अप्रैल 2023 - शनि ग्रह को उसकी रिंग के साथ देखा जा सकता है। इस समय के दौरान शनि ग्रह की चंद्रमा के साथ निकटता होगी।

20 अप्रैल - इस दिन वर्ष का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आएगा और तीनों एक रेखा में होंगे।

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन रात जैसी प्रतीत होगी। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है।

पृथ्वी के सबसे नजदीक होने के कारण ही पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।

21, 22 व 23 अप्रैल- लिरिड उल्का शावर से आसमान चका-चौंध रहेगा।

लिरिड उल्का शावर के दौरान प्रति घंटे 10 से 15 उल्का आसमान के अंधेरे में दिखाई देंगे। ये संख्या 100 तक भी जा सकती है।

उल्का शावर को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध दोनों से देखा जा सकता है। लेकिन इसकी दृश्यता उत्तर क्षेत्रों में अधिक होगी।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें