सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो करें इस योजना पर काम

अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो ये जरूरी है कि इसकी तैयारी के लिए सही तरीका अपनाएं। आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहे है जिनकी मदद से आप आसानी से सरकारी नौकरी हासिल कर सकते है।

By Sudhir

भारत जैसे देश में सरकारी नौकरी को किसी भगवान से कम नही समझा जाता है. हर साल हजारों सरकारी नौकरियों के लिए करोड़ों लोग अप्लाई करते है, जिससे कॉम्पिटिशन पहले के मुकाबले अब ज्यादा बढ़ गया है. अब हालात ये है कि सरकारी नौकरी पाना सबके बस की बात नही रह गई है, क्योंकि अब पहले से ज्यादा टफ एग्जाम से होकर गुजरना पड़ता है. ये एग्जाम इतना कठिन होता है कि लोग सालों-साल तैयारी करते है फिर भी उनसे ये एग्जाम नही निकलता है. लेकिन सही तरीके से तैयारी की जाए तो कोई भी ये एग्जाम निकाल सकता है. इसलिए आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहे है जिनको अपनाने से निश्चत ही आपको सफलता मिलेगी.

तो आईये जानते है उन जरूरी टिप्स के बारे में जिनको अपनाकर आप आसानी से सरकारी नौकरी हासिल कर सकते है-

1.लक्ष्य निर्धारण-
वैसे तो कई क्षेत्रों में सरकारी नौकरी निकलती है लेकिन आप किस फिल्ड में नौकरी करना चाहते है ये पहले ही तय कर लें. जब एक बार आपका लक्ष्य निर्धारित हो गया तो अब आपको तैयारी शुरू करनी है. कई लोग एक साथ बैंक, एसएससी, यूपीएससी, रेल्वे, शिक्षक आदि की तैयारी करते है जिससे वो अलग-अलग सिलेबस पढ़ते रहते है और किसी भी फिल्ड का पूरी सिलेबस नही पढ़ पाते है जिसका नतीजा ये होता है कि उनका कोई भी एग्जाम निकल नही पाता है. इसलिए पहले ही लक्ष्य निर्धारित कर लें की तैयारी किस फिल्ड की करनी है.

2.सिलेबस-
दूसरा सबसे जरूरी काम है जिस एग्जाम की तैयारी करना चाहते है उसका सिलेबस क्या है. हर परीक्षा का अपना पैटर्न और सिलेबस होता है इसलिए ये जानना जरूरी है कि जिस एग्जाम की हम तैयारी कर रहे है उसमें पूछा क्या जाता है. जब एक बार सिलेबस का पता चल गया तो समझों आधा काम हो गया. अब इस सिलेबस के अनुसार तैयारी करने में आसानी होगी.

3.पढ़ाई का टाईम टेबल-
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए कोई कोचिंग में जाते है तो घर पर भी पढ़ाई का टाईम-टेबल बना लें. जितना हो सके उतना समय पढ़ाई के लिए निकाले और एक निर्धारित समय पर रोज पढ़ाई करने बैठ जाए. टाईम-टेबल के अनुसार तैयारी करने से आसानी से सारे विषय कवर हो जाते है.

4.प्रश्नपत्रों को हल करें-
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है पिछले सालों के पेपर और मॉडल पेपर सॉल्व करें. इन प्रश्नपत्रों को सॉल्व करते समय अपने पास घड़ी भी रखें और टाईम रिकॉर्ड करे. एक बार समय रिकॉर्ड करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि किस भाग में आपको ज्यादा दिक्कतें आ रही है और समय ज्यादा लग रहा है.

5.कमजोर विषयों की पहचान-
हर इंसान की कोई ना कोई कमजोरी होती है इसलिए अपने कमजोर विषय की पहचान करें और उसे बाकी विषयों से ज्यादा समय दें. जब एक बार अपनी कमजोरी पता चल जाए तो उस पर काम करना शुरू कर दें, लगातार प्रैक्टिस करते रहने से धीरे-धीरे आपकी उस विषय में कमांड बन जाएगी.

6.मजबूत विषयों की पहचान-
अपनी कमजोरी जानने के बाद अब समय है अपने मजबूत विषयों की पहचान करना. जिन विषयों में आप मजबूत है उन विषयों की प्रैक्टिस करते रहे क्योंकि यही वो विषय होते है जिनमें आप सबसे ज्यादा नंबर हासिल करके इन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है. इन विषयों की लगातार प्रैक्टिस करने से आप परीक्षा में इनको जल्दी कवर कर लेंगे जिससे कमजोर विषयों के लिए ज्यादा समय बच जाएगा.

7.ऑनलाईन टेस्ट सीरीज और मोक टेस्ट-
-आजकल सरकारी नौकरी का ऑनलाईन एग्जाम होता है इसलिए ये जरूरी है कि आप ऑनलाईन टेस्ट सीरीज ज्वाईन करके उसकी पहले ही प्रैक्टिस कर लें ताकि एग्जाम के समय आपको कोई दिक्कत न आए. इसके अलावा हर दिन मोक टेस्ट का अभ्यास जरूर करे इससे परीक्षा में आपको आसानी होगी और आपकी स्पीड भी बडे़गी.

8.अच्छी किताबों की लें मदद-
इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जो किताबें सुझाई जाती है उन्ही के द्वारा परीक्षा की तैयारी करें. अच्छी किताबों से आपको सिलेबस को और अच्छे से समझने में मदद मिलेगी. जितनी ज्यादा आप किताबों की मदद लेंगे उतना ही आपको परीक्षा का पैटर्न समझ में आएगा.

9.जो लोग एग्जाम निकाल चुके है उनकी मदद लें-
आपके आसपास ही आपको ऐसे लोग मिल जायेगें जो आपसे पहले ही सरकारी नौकरी का एग्जाम निकाल चुके है. इन लोगों से बात करके जरूरी टिप्स लें और उनसे जानने की कोशिश करें कि उनने ऐसा क्या किया जिससे उनका एग्जाम जल्दी निकल गया.

10.टाईम मैनेमेंट-
आपको जितना ज्यादा हो सके उतना ही तेजी से प्रश्न पत्र हल करने की कोशिश करनी है. आप जितना कम समय लेंगे परीक्षा में कट ऑफ प्राप्त करने के आपके उतने ही चांस बढ़ जायेंगे. इसके अलावा एक और बात का ध्यान रखना है कि आपको परीक्षा में सही उत्तर प्राप्त करना है ना कि हल करने में समय बर्बाद करना है. इसलिए जितनी ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करनी है ताकि आप ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को अटैंड कर पाए.

अगर आप भी इन सभी टिप्स का पालन करते है तो निश्चित ही आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें- ग्रामीण डाक सेवक के 5778 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In India government jobs are not considered to be less than any god. Every year hundreds of lacs of people apply for thousands of government jobs, so competition has increased more than ever before. Now the situation is that getting a government job is not enough for everyone, because now it has to go through more than ever before. These exams are so difficult that people prepare for years, but they still do not get government jobs.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+