स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो करें इन स्टेप्स को फॉलों

अगर आपके दिमाग में भी कोई आईडिया है और आप चाहते है कि उसे स्टार्टअप के रूप में शुरू करना चाहते है तो, आज हम आपको बताने जा रहे है कि आप अपने आइडिया को कैसे एक स्टार्टअप बिजनेस में बदल सकते है।

By Sudhir

हमारे देश में रोजगार के अवसर लगातार कम होते जा रहे है। आलम ये है कि करोड़ों बेरोजगार जॉब के लिए भटक रहे है, लोगों को अपने क्वालिफिकेशन के हिसाब से जॉब नही मिल रहा है। ऐसे में कई युवा खुद का स्टार्टअप शुरू करके अपना करियर बना रहे है। अगर आपके दिमाग में भी कोई आईडिया है और आप चाहते है कि उसे स्टार्टअप के रूप में शुरू करे लेकिन आपको पता ही नही है कि एक आईडिया को कैसे एक स्टार्टअप में बदला जाए। तो आज हम आप को बताने जा रहे है कि एक आईडिया को कैसे एक बिजनेस में बदला जाता है।

तो आइये जानते है उन टिप्स के बारे में जो आपके आईडिया को एक स्टार्टअप में बदलने में मदद करेंगे-

1.सबसे पहले आईडिया पर काम करें-

किसी भी स्टार्टअप को शुरू करने के लिए एक अच्छे आईडिया का होना बेहद जरूरी है. अगर आपके पास कोई आईडिया नही है तो सबसे पहले कोई अच्छा सा आईडिया सोचे, और उसके बारे में रिसर्च करना शुरू करें. जब आईडिया मिल जाए तो उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और ये भी पता लगाएं कि इससे पहले कही इस आईडिया पर काम तो नही हो गया है.

2.बिजनेस के लिए प्लान बनाए-

किसी भी बिजनेस को सफल बनाने का एकमात्र तरीका है प्लान बनाना. जिस बिजनेस में प्लानिंग नही की जाती है उस बिजनेस के सफल होने के बहुत ही कम चांस रहते है. इसलिए जब आप एक आईडिया पर रिसर्च कर चुके है तो अब जरूरत है बिजनेस के लिए प्लानिंग करने की. एक डायरी में अपने बिजनेस से संबंधित सभी बाते लिख लें. इससे आपको एक आईडिया लग जाएगा कि इस बिजनेस में कितना खर्च आएगा.

3.मार्केट रिसर्च-

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले मार्केट का हाल जरूर जान लें. मार्केट रिसर्च से आपको आईडिया हो जाएगा कि आपका प्रोडक्ट कितना चल सकता है कितना नही. इसके अलावा मार्केट में आपको किन लोगों से चुनौती मिलने वाली है इसकी जानकारी भी आपको मार्केट रिसर्च से ही हो सकती है. साथ ही आपको प्रोडक्ट की मार्केट में डिमांड है भी या नही इसकी जानकारी भी मार्केट एनालिसिस के द्वारा ही पता लगाई जा सकती है.

4.अपने बिजनेस का नाम-

कई बड़े बिजनेस हाऊस अपने ब्रांड के एक नाम के लिए खूब पैसे और समय खर्च करते है. इसलिए स्टार्टअप का नाम भी बड़ा ही सोच समझ के रखना चाहिए. अगर आप अपने स्टार्टअप को भविष्य में एक बड़ा ब्रांड बनाना चाहते है तो ऩाम छोटा और यूनिक होना जरूरी है. ऐसा नाम रखा जाए जो जल्दी सो लोगों की जुबान पर चढ़ जाए. इसलिए नाम पर रिसर्च करना जरूरी है.

5.बिजनेस मॉडल बनाए-

अपने आईडिया को एक बिजनेस में तब्दिल करने के लिए जरूरी है कि उसके लिए एक बिजनेस मॉडल तैयार किया जाए. इस बिजनेस मॉडल में ये तय करना जरूरी है कि आपका बिजनेस काम कैसे करेगा. कौन-कौन सी सर्विस आपको देनी है, लोगों को आपके बिजनेस से कितना फायदा मिलने वाला है आपको किन लोगों को हायर करना है ये सभी बिजनेस मॉडल का हिस्सा है.

6.को-फाउंडर खोजें-

किसी भी बिजनेस को अकेले दम पर शुरू नही किया जा सकता है. हर बिजनेस को सफल बनाने में उसके सह-संस्थापक का बहुत बड़ा हाथ रहता है. इसलिए अपने स्टार्टअप को शुरू करने से पहले को-फाउंडर जरूर तलाश लें.

7.अब बारी है स्टार्टअप को रजिस्टर करने की-

बिजनेस छोटा हो या बड़ा उसे रजिस्टर कराना बेहद जरूरी है. एक अच्छा और सफल बिजनेस मैन बनने की पहली शर्त यही है कि आपको सारे काम लीगल तरीके से करने होंगे. अपने स्टार्टअप को रजिस्टर और सभी ऑफिसियल बातें जानने के लिए आप चाहे तो किसी लीगल एडवाइजर की मदद भी लें सकते है.

अगर आप भी अपने बिजनेस आईडिया को किसी स्टार्टअप में बदलना चाहते है तो आपके लिए ये टिप्स बेहद काम आऐंगे.

ये भी पढ़ें- बिजनेस में सफलता के लिए जरूरी है कम्यूनिकेशन स्किल, जानिए कम्यूनिकेशन स्किल्स के जरूरी टिप्स

करियर, एजुकेशन और सरकारी नौकरी की लेटेस्ट जानकारी के लिए सब्सक्राइब करें- करियर इंडिया हिंदी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
अगर आपके दिमाग में भी कोई आईडिया है और आप चाहते है कि उसे स्टार्टअप के रूप में शुरू करना चाहते है तो, आज हम आपको बताने जा रहे है कि आप अपने आइडिया को कैसे एक स्टार्टअप बिजनेस में बदल सकते है। today we are going to tell you how you can turn your ideas into a startup business. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+