अगर आप करियर को लेकर कंफ्यूज है और किसी शॉर्ट टर्म कोर्स करने की सोच रहे है तो आज हम आपके लिए 3 स्किल बेस्ड शॉर्ट टर्म कोर्सेस की जानकारी लेकर आए है। इन शॉर्ट टर्म कोर्सेस की खासियत ये है कि इनकी मदद से आप कम समय में अच्छी नौकरी हासिल कर सकते है। दरअसल तकनीकी के इस दौर में आए दिन कोई न कोई न तकनीक विकसित हो रही है, ऐसे में जॉब मार्केट में नए स्किल्ड प्रोफेशनल की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी अपने करियर में अच्छी ग्रोथ पाना चाहते है तो ये पांच कोर्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकते है। तो आइये जानते है उन पांच शॉर्ट टर्म कोर्सेस के बारे में जो देते है कम समय में जॉब की ग्यारंटी।
1.डिजिटल मीडिया और मार्केटिंग-
सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग ने इस फील्ड में जॉब की नई संभावनाएं खोली है। डिजिटल मार्केटिंग आज किसी भी ब्रांड को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिजिटल मार्केटिंग में सोशल मीडिया के माध्यमों को उपयोग करके अपने ब्रांड की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है। डिजिटल मार्केटिंग की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह कम पैसे खर्च किए भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आपके ब्रांड की जानकारी पहुंचा सकता है। फिलहाल डिजिटल मार्केटिंग में जॉब्स की भरमार है और आने वाले समय में इस फील्ड में और भी ज्यादा पेशेवरों की जरूरत पड़ने वाली है। अगर आप डिजिटल मार्केटिंग में कोर्स करना चाहते है तो इस फील्ड में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स उपलब्ध है।
फील्ड- सोशल मीडिया मार्केटिंग, एसईओ राइटिंग एंड ब्रांडिंग, एफिलिऐट मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग आदि।
जॉब प्रोफाइल- एसईओ मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, वेब एनालिटिक्स एक्जीक्यूटिव आदि।
2.बिजनेस एनालिटिक्स एंड फाइनेंस-
किसी भी बिजनेस को डेवलप करने के लिए बिजनेस एनालिटिक्स एंड फाइनेंस प्रोफेशनल की जरूरत पड़ती है। बिजनेस एनालिटिक्स एंड फाइनेंस का शॉर्ट टर्म कोर्स करने के बाद आप प्लानिंग, मार्केटिंग, सेल्स और ऑपरेशन जैसी फील्ड में काम कर सकते है। अगर आप बिजनेस एनालिटिक्स में कोर्स करना चाहते है तो इसके कई कोर्स उपलब्ध है जो कम समय और कम फीस में किए जा सकते है। अगर आप एमबीए या बिजनेस की फील्ड से है तो ये कोर्स आपके करियर में एक बूस्ट की तरह काम करेगा। इस कोर्स को करने के बाद जॉब मार्केट में आपके लिए कई अवसर उपलब्ध है।
फील्ड- इस कोर्स को करने के बाद आपको लॉजिस्टिक रीग्रेशन, डाटा समरीस, क्लसटरिंग, मार्केट बास्केट एनालिसिस, डिसिजन ट्री, लिनीयर रीग्रेशन और टाइम सीरिज मॉडलिंग आदि की फील्ड में आसानी से जॉब मिल सकता है।
जॉब प्रोफाइल- अगर आप बिजनेस एनालिटिक्स एंड फाइनेंस का शॉर्ट टर्म कोर्स करते है तो आईटी, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और इंश्योरेंस, हेल्थकेयर, एचआर, बायोटेक्नोलॉजी और कानून में बिजनेस एनालिस्ट की भूमिका मिलती है।
3.जावा-
जावा एक प्रोफेशनल और शॉर्ट टर्म कोर्सेस है। यह एक ऑब्जेक्टिव ऑरिएंटेड प्रोग्रामिंग भाषा है जो एप्लिकेशन बनाने में मदद करती है। आज के समय में एक जावा प्रोफशनल की जॉब मार्केट में काफी डिमांड है इनको न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है बल्कि बहुत ही कम समय में ये लोग अपने करियर में अच्छी ग्रोथ भी पा सकते है। अगर आप एक जावा प्रोग्रामर के रूप में करियर बनाना चाहते है तो कोई भी शॉर्ट टर्म कोर्स आपके करियर के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
फील्ड- जावा के लिए प्रमुख फील्ड आर्किटेक्चर, जावा फंडामेंटल आदि है।
जॉब प्रोफाइल- इस कोर्स को करने के बाद आपको कई सॉफ्टवेयर कंपनियों में जावा प्रोग्रामर, जावा वेबमास्टर, और जावा वेब डेवलपर जैसी भूमिका में जॉब मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications












