अगर आपमें भी है ये खूबियां तो बैंकिंग का करियर कर रहा है आपका इंतजार

अगर आपमें ये चार खूबियां है तो बैंकिंग का करियर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। यहां पर हम बैंकिंग प्रोफेशननल्स की कुछ कॉमन स्किल्स के बारे में बताने जा रहे है।

By Sudhir

बैंकिंग का करियर हमेशा से ही डिमांडिंग रहा है। जी हाँ ऐसा कोई शख्स नही होगा जिसने अपने करियर में बैंक के एग्जाम में अप्लाई नही किया होगा। दरअसल बैंक की नौकरी हमारे समाज में हमेशा से ही एक रिस्पेक्टफुल जॉब के रूप में पसंद की जाती है। लेकिन आज हम आपको बैंकिंग करियर से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे है। अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे है तो उससे पहले इन खास बातों को जरूर परख लें। यहां पर हम कुछ खास क्वालिटी के बारे में बताने जा रहे है जो एक बैंकिंग प्रोफेशनल में होना जरूरी है। अगर आपमें ये चार खूबियां है तो बैंकिंग का करियर आपके लिए बेस्ट है। यहां पर हम बैंकिंग प्रोफेशनल्स की कुछ कॉमन स्किल्स के बारे में बताने जा रहे है।

ये चार खूबियां बनाती है परफेक्ट बैंकर-

1.कम्युनिकेशन स्किल-

बैंकिंग एक पब्लिक सेक्टर है इसलिए बैंकिंग प्रोफेशनल में बेहतर कम्युनिकशन स्किल का होना जरूरी है। यहां पर प्रोफेशनल सीधे ही पब्लिक से डील करते है इसलिए उनमें बेहतर कम्युनिकेशन का होना न सिर्फ जरूरी है बल्कि अगर इस पेशे में ज्यादा तरक्की करना चाहते है तो आपमें बेहतर बातचीत कौशल और लिखित कौशल का होना जरूरी है। एक बैंकिंग प्रोफेशनल अपनी कम्युनिकेशन स्किल से ग्राहकों का विश्वास हासिल करता है ताकि वह आसानी से उस बैंक में वित्तिय लेन-देन कर सके।

2.ऑर्गनाजेशन स्किल-

एक बैंकिंग प्रोफेशनल में ऑर्गनाइजेशन स्किल का होना बेहद जरूरी है क्योंकि एक बैंकिंग प्रोफेशनल को एक ही समय में कई सारे काम करने होते है। बैंक की हर छोटी से लेकर बड़ी चीज की जानकारी एक बैंकिंग प्रोफेशनल को रखना जरूरी है। अगर आपमें बेहतर संगठन कौशल है तो बैंकिंग का करियर आपके लिए ही बना है।

3.एक्युरेट स्किल-

बैंकिंग सेक्टर का सबसे महत्वपूर्ण काम है पैसों का लेन-देन ऐसे में इस सेक्टर में एक्युरेसी का होना जरूरी है। दरअसल पैसों के मामलों में फिर वो चाहे व्यक्तिगत हो या बैंकिंग से जुड़े मामले हो उनमें सटिकता और दक्षता की जरूर होती है। बैंकिंग प्रोफेशनल्स को दिन भर नोटों के बंडलों को गिनना होता है ऐसे में एक भी नोट की गलत गिनती करना एक बैंक लिए बड़ा मुद्दा होता है। एक बैंक का कर्मचारी पब्लिक के हर एक रूपये के लिए जवाबदेह होता है इसलिए इस प्रोफेशन में एक्युरेट स्किल का होना बेहद जरूरी है। अगर आपमें भी एक्युरेसी स्किल अच्छी है तो आप बैंकिंग सेक्टर में कमाल कर सकते है।

4.मार्केट एनालिसिस स्किल-

एक बैंकिंग प्रोफेशनल में मार्केट एनालिसिस स्किल का होना बेहद जरूरी है। मार्केट के उतार-चढ़ाव, बाजार के रूझानों की भविष्यवाणी आदि के बारे में आपकी रिसर्च होना जरूरी है। बैंकिंग के बिजनेस में बाजार का उतार-चढ़ाव काफी असर करता है। इसलिए बैंकिंग प्रोफेशनल्स को मार्केट के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है।

अगर आपमें ये चार खूबियां है तो बैंकिंग का करियर आपके लिए ही बना है। इन खूबियों की बदौलत आप बैंकिंग सेक्टर में कमाल कर सकते है।

ये भी पढ़ें- Career After 12th: रेशम उत्पादन में है करियर की बेहतरीन संभावनाएं

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
अगर आपमें ये चार खूबियां है तो बैंकिंग का करियर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। यहां पर हम बैंकिंग प्रोफेशननल्स की कुछ कॉमन स्किल्स के बारे में बताने जा रहे है। If you have these four qualities, banking career will be very good for you. Here we are going to tell about some common skills of banking professionals. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+