डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी 3 साल की अवधि का डेक्टरेट लेवल का फुल-टाइम कोर्स है। पीएचडी इन कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन, ट्रबल शूटिंग एरर, एरर को सुधारना आदि के अध्ययन से संबंधित है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में पीएचडी के करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में पीएचडी करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।

• कोर्स का नाम- डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी
• कोर्स का प्रकार- डॉक्टरेट डिग्री
• कोर्स की अवधि- 3 साल
• एलिजिबिलिटी- पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम
• कोर्स फीस- 30,000 से 5,00,000 तक
• अवरेज सैलरी- 6 से 12 लाख तक
• टॉप रिक्रूटर्स- यूनिवर्सिटी, कॉलेज आदि।
• जॉब प्रोफाइल- डेटाबेस विशेषज्ञ, नेटवर्क विशेषज्ञ, नेटवर्क प्रबंधक, वेबसाइट डेवलपर आदि।
पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- इच्छुक उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी जाती है।
- इसके साथ ही, उम्मीदवार को एंट्रेंस एग्जाम में भी विश्वविद्यालय के मानकों तक स्कोर करना होता है, जो या तो विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं या यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं द्वारा आयोजित की जाती हैं।
- पीएचडी करने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए कोई आयु बाधा या ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी: एडमिशन प्रोसेस
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है।
पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि पीएचडी इन कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए एडमिशन प्रोसेस यूजीसी- नेट, गेट आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है, और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें डॉक्टरेट स्तर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी: सिलेबस
सेमेस्टर 1
- रिसर्च मैथेडलॉजी
- डाटा माइनिंग एंड बिजनेस इंटेलिजेंस
सेमेस्टर 2
- कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क
- ई-कॉमर्स स्ट्रेटेजी
- प्रिंसिपल्स ऑफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी
सेमेस्टर 3
- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
- कंपाइलर्स
- सेमिनार
सेमेस्टर 4
- मैनेजिंग वर्चुएल टिम एंड ग्लोबल आईटी
- नॉलेज मैनेजमेंट
- प्रोजेक्ट
सेमेस्टर 5
- डिसर्टेशन
सेमेस्टर 6
- रिसर्च थिसिस
कॉलेज फक्लटी आमतौर पर छात्रों को उनके स्वतंत्र शोध कार्य में सहायता करते हैं, जबकि अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए छात्र सहायक के रूप में अपने प्रोफेसरों के अधीन काम करना चुन सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें इस बात की बेहतर समझ होगी कि पीएचडी पूरी करने के बाद अगर वे प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो उन्हें किस तरह का काम करना होगा।
पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- आईआईटी मद्रास, चेन्नई- फीस 28,000
- आईआईटी दिल्ली, नई दिल्ली- फीस 45,000
- आईआईटी बॉम्बे, मुंबई- फीस 75,000
- आईआईटी खड़गपुर- फीस 1,00,000
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली- फीस 2,000
- माहे, मणिपाल- फीस 5,00,000
- अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई- फीस 1,00,000
- एनआईटी सुरथकल, मैंगलोर- फीस 70,000
- एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा- फीस 1,00,000
पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- नेटवर्क एडमिनिसट्रेटर- सैलरी 3 से 8 लाख तक
- डेटाबेस मैनेजर- सैलरी 4 से 7 लाख तक
- वेब डेवलेपर- सैलरी 3 से 5 लाख तक
- प्रोजेक्ट मैनेजर- सैलरी 7 से 10 लाख तक
- रिसर्च असोसिएट- सैलरी 2.5 से 3.5 लाख तक
- प्रोफेसर- सैलरी 5 से 8 लाख तक


Click it and Unblock the Notifications











