आज, 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) NEET UG 2026 राउंड 2 काउंसलिंग की रिपोर्टिंग का आखिरी दिन है। इसमें ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, AIIMS, JIPMER और B.Sc नर्सिंग की सीटें शामिल हैं। राउंड 2 में सीट अलॉट पाने वाले कैंडिडेट्स को आज हर हाल में संबंधित कॉलेज पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। तय शेड्यूल के मुताबिक रिपोर्टिंग की समयसीमा 12 सितंबर से 18 सितंबर तक थी। इस दौरान वीकेंड और छुट्टियों को भी वर्किंग डे माना गया है। अपनी अलॉटेड सीट पक्की करने के लिए आज ही रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
रिपोर्टिंग के लिए शाम होने का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि कॉलेज अपने तय वर्किंग आवर्स के हिसाब से ही काम करेंगे। MCC ने साफ कर दिया है कि जॉइनिंग की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ वक्त से पहले पहुंचें। अगर आपके अलग-अलग डाक्यूमेंट्स में नाम की स्पेलिंग में कोई अंतर है, तो साथ में एफिडेविट जरूर रखें। ध्यान रखें कि ऑनलाइन स्टेप्स के लिए सर्वर टाइम लागू होता है, लेकिन आज की इन-पर्सन रिपोर्टिंग कॉलेज के काम करने के घंटों पर निर्भर करेगी।

NEET UG 2026 राउंड 2 रिपोर्टिंग: इन ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन
कॉलेज जाते समय MCC अलॉटमेंट लेटर, NTA एडमिट कार्ड और NTA रिजल्ट या रैंक लेटर साथ ले जाना न भूलें। अगर 10वीं के सर्टिफिकेट में जन्मतिथि दर्ज नहीं है, तो डेट ऑफ बर्थ का अलग प्रूफ भी साथ रखें। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, मार्कशीट और 8 एक जैसी पासपोर्ट साइज फोटो जरूर ले जाएं। साथ ही वैलिड सरकारी पहचान पत्र और लागू होने पर कैटेगरी, EWS या PwBD सर्टिफिकेट भी अनिवार्य हैं। MCC के स्पष्ट निर्देश हैं- "बिना ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स/डाक्यूमेंट्स के उम्मीदवारों को एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
NEET UG 2026 राउंड 2: फीस, बॉन्ड और पेमेंट को लेकर क्या हैं नियम?
फीस की रकम, स्टाइपेंड, बॉन्ड और पेमेंट का तरीका हर कॉलेज अपने स्तर पर तय करता है। इसलिए कॉलेज के लिए निकलने से पहले अपने अलॉटेड कॉलेज का नोटिस ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि बाद में विकल्पों में बदलाव नहीं किया जा सकता। MCC के नियमों के मुताबिक, अगर राउंड 2 में सीट पाने वाला कैंडिडेट जॉइन नहीं करता है, तो उसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी। सीट से इस्तीफा देने (Resignation) की अनुमति केवल राउंड 2 तक ही है; राउंड 3 के बाद इस्तीफे का मौका नहीं मिलेगा। अपने साथ कॉलेज के बताए निर्देशों के अनुसार ही पेमेंट के विकल्प लेकर जाएं।
NEET UG राउंड 3 का शेड्यूल और आज रिपोर्टिंग न करने पर क्या होगा?
राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 से 27 सितंबर तक दोपहर 3 बजे (सर्वर टाइम) तक चलेंगे। फीस जमा करने की विंडो 27 सितंबर शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद 28 सितंबर दोपहर 12 बजे तक चॉइस फिलिंग की जा सकेगी। राउंड 3 का रिजल्ट 30 सितंबर को आएगा और 1 से 9 अक्टूबर के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। अगर आप आज की रिपोर्टिंग में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो सिक्योरिटी मनी जब्त होने के बाद राउंड 3 में दोबारा भाग ले सकते हैं। MCC के अनुसार, राउंड 2 में जॉइन न करने वाले छात्र राउंड 3 के लिए पात्र हैं।


Click it and Unblock the Notifications
