अट्रैक्टिव रिज्यूमे बनाने का सबसे सरल तरीका

Resume Tips in Hindi: अगर आप एक अट्रेक्टिव रिज्यूमे बनाना चाहते है तो आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे है। इन टिप्स से आप आसानी से एक अच्छा रिज्यूमे या सीवी तैयार कर सकते है।

By Sudhir

अगर आप नौकरी ढूंढने जा रहे है तो सबसे जरूरी है कि आपके पास एक अच्छा रिज्यूमे हो। किसी भी नौकरी के लिए जाने से पहले आपके पास सबसे जरूरी चीजों में रिज्यूमे का होना जरूरी है। एक अच्छा रिज्यूमे वही होता है जो आपके क्वालिफिकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और आपकी इमेज के बारे में सही-सही बताता हो। लेकिन कई उम्मीदवार रिज्यूमे बनाते समय कई गलतियां कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें नौकरी मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी एक अच्छा रिज्यूमे बनाना चाहते है तो आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे है जिनकी मदद से न सिर्फ आप एक अच्छा रिज्यूमे बना पाएंगे बल्कि जल्दी ही आप किसी अच्छी जॉब को हासिल कर सकते है।

तो आइये जानते है कैसे बनाएं अट्रैक्टिव रिज्यूमे-

1.जानकारी इकट्ठा करें-

रिज्यूमे आपका फर्स्ट इंप्रैशन होता है इसलिए रिज्यूमे बनाते समय मेहनत करना जरूरी है। रिज्यूमे में सबसे पहले आपको अपने बारे में बताना होता है। इसके लिए आप सबसे पहले जो भी जानकारी आप देना चाहते है उसके बारे में नोट कर लें। रिज्यूमे बनाने से पहले अपने बारे में शुरू से लेकर आखिरी तक की गई एक्टिवीटीज के बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें ताकि रिज्यूमे टाइप करते समय आपको ज्यादा सोचना न पड़े।

2.पर्सनल डिटेल्स-

पर्सनल डिटेल के रूप में आप रिज्यूमे में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आदि के बारे में लिखे। पर्सनल डिटेल में वहीं जानकारी होना चाहिए जो आपको कांटेक्ट करने के लिए हो इसके अलावा कोई भी जानकारी नही लिखें।

3.करियर टारगेट-

करियर टारगेट में आप वो बातें लिख सकते है जो यह बताती हों कि आपने अपने करियर और प्रोफेशनल लाइफ के लिए क्या टारगेट निर्धारित किए है। इसके अलावा ये भी बता सकते है कि आप कैसे काम करते है और आपने अब तक अपने प्रोफेशनल करियर में क्या मुकाम हासिल किए है।

4.क्वालिफिकेशन-

क्वालिफिकेशन वाले सेक्शन में आपको वो बातें लिखनी होती है जो आपकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करती हों। इसके लिए आप चाहे तो अपने आखिरी डिग्री प्रोग्राम से शुरूआत करते हुए स्कूल एजुकेशन तक बता सकते है। इसके साथ ही आप प्रत्येक डिग्री या क्लास के पासिंग वर्ष और मार्क्स के बारे में भी लिख सकते है। लेकिन ये याद रहे कि अगर एकेडमिक्स में आपके परसेंट अच्छे नही रहे है तो आप सिर्फ परीक्षा का नाम और वर्ष लिखकर भी छोड़ सकते है।

5.अदर क्वालिफिकेशन-

अगर आपने अपनी पढ़ाई के दौरान कोई विशेष योग्यता हासिल की है तो आप उसके बारे में भी अदर क्वालिफिकेशन में लिख सकते है। अदर क्वालिफिकेशन में आप सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्सेस के बारे में लिख सकते है। हालाँकि अदर क्वालिफिकेशन में आप वही बातें लिखे जो उस नौकरी या संस्थान से संबंध रखती हो। लेकिन अगर आपने अदर क्वालिफिकेशन में कुछ और बातें लिखी हो जो उस नौकरी से संबंधित नही है तो ये बात नियोक्ता का ध्यान भटका भी सकती है।

6.एक्स्ट्रा एक्टिविटीज-

आप अपने रिज्यूमे को अट्रेक्टिव बनाने के लिए एक्स्ट्रा एक्टिविटीज जैसे कॉलेज टाइम में स्पोर्ट्स में आपने कोई मुकाम हासिल किया है तो बता सकते है। इसके अलावा अगर आप किसी स्पोर्ट्स का शौक रखते है और रोजाना उस एक्टिविटी में हिस्सा लेते है तो उसके बारे में भी बात कर सकते है।

7.एक्सपीरियंस-

एक्सपीरियंस में आप अपने अब तक किए गये कामों के बारे में विस्तार से बता सकते है। वर्क एक्सपीरियंस के बारे में लिखते समय सिर्फ उन्हीं कामों के बारे में लिखें जो कि महत्वपूर्ण रहे हो सिर्फ पेज भरने के लिए नही लिखें। वर्क एक्सपीरियंस के बारे में लिखते समय आप पुराने संस्थानों में किए गये काम की अवधि और अपने प्रोफाइल और पोस्ट के बारे में लिख सकते है।

8.सबसे खास बात-

रिज्यूमे लिखते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप कोई गलत जानकारी तो नही दे रहे है। अब तक आपने जो भी किया है सिर्फ उसके बारे में ही लिखें रिज्यूमे को अट्रैक्टिव बनाने के चक्कर में कोई गलत जानकारी देने से बचे। इसके अलावा आपका रिज्यूमे सुंदर दिखना जरूरी है, वर्ड साईज और स्टाइल के बारे में भी ध्यान रखें। रिज्यूमे दो पेज से ज्यादा बड़ा नही होना चाहिए। साथ ही रिज्यूमे में कोई व्याकरण संबंधी गलती नही करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना है तो ये 5 देश हो सकते है बेस्ट ऑप्शन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Resume Tips in Hindi: अगर आप एक अट्रेक्टिव रिज्यूमे बनाना चाहते है तो आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे है। इन टिप्स से आप आसानी से एक अच्छा रिज्यूमे या सीवी तैयार कर सकते है। If you want to create an attractive resume, then today we are going to give you some tips. With these tips you can easily prepare a good resume. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+