पांच बातें: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान

किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन 5 चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन चीजों को जरूर चेक करें।

By Sudhir

अगर आप अभी हाल ही में 12वीं पास हुए है और इंजीनियरिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो किसी न किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन आजकल इतने इंजीनियरिंग कॉलेज खुल गये है कि सही इंजीनियरिंग कॉलेज की पहचान करना मुश्किल हो गया है। अगर आप किसी गलत इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेते है तो आपको इसका नुकसान भविष्य में उठाना पड़ सकता है। यहां पर हम आपको 5 बातों के बारे में बताने जा रहे है जो जिनका ध्यान आपको किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले रखना चाहिए।

1.मान्यता-

अगर आप किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे है तो सबसे पहले उस कॉलेज की मान्यता के बारे में जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आजकल कई फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज खुल गये है जिनमें वे सभी सुविधाएं और कोर्सेस देखने को मिल जाएंगे जो एक मान्यता प्राप्त कॉलेज में होते है ऐसे में छात्र भ्रमित हो जाते है। अगर आप किसी इंजीनियरिंग कॉलेज की मान्यते के बारे में जांच-पड़ताल करना चाहते है तो संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की वेबसाइट पर उस कॉलेज की मान्यता के बारे में देख सकते है।

2.प्लेसमेंट-

अगर आप इंजीनियरिंग की डिग्री ले रहे है तो ये जरूर चाहेंगे कि पासआउट होने के बाद आपके पास एक अच्छी नौकरी हो लेकिन अगर आप किसी ऐसे कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे है जहां पर प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आती ही नही है तो आपको भी जॉब नही मिलेगी। इसलिए जब भी आप किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने जाएं तो ये जरूर पता करें कि यहां पर प्लेसमेंट को लेकर क्या सुविधाएं है और कौन-कौन सी कंपनियां पर प्लेसमेंटे के लिए आती है। इसके अलावा आप पिछले 3-4 सालों के प्लेसमेंट के बारे में भी जाने की अब तक कितने स्टूडेंट्स को जॉब मिला हैय़

3.एक्स स्टूडेंट से करें बात-

जिस कॉलेज में आप एडमिशन लेने जा रहे है उस कॉलेज की अंदर की बात जानने के लिए आप उस कॉलेज के एक्स स्टूडेंट से बात कर सकते है। एक्स स्टूडेंट आपको उस कॉलेज की हर छोटी से लेकर बड़ी बात तक बता देगा। इसके अलावा आप एक्स स्टूडेंट से प्लेसमेंट,फैकल्टी, लाइब्रेरी आदि के बारे में भी जानकारी ले सकते है।

4.फैकल्टी के बारे में पता करें-

किसी भी कॉलेज की नींव उसके फैकल्टी मैंबर होते है इसलिए एडमिशन लेने से पहले ही फैकल्टी मैंबर के बारे में जान लें। आप फैकल्टी के बारे में उनकी डिग्री औग एक्सपीरियंस के बारे में जान सकते है। इसके अलावा वो कैसे पढ़ाते है ये जानना भी जरूरी है। एक अच्छा फैकल्टी मैंबर स्टूडेंट को उस सब्जेक्ट में मास्टर बना सकता है।

5.इंटर्नशिप-

कॉलेज की पढ़ाई के साथ स्टूडेंट को इंडस्ट्रीज में जाकर फील्ड से संबंधित विषय में इंटर्नशिप भी करनी होती है। कई बार इंटर्नशिप करने वाली कंपनी स्टूडेंट को जॉब भी ऑफर करती है। इसलिए ये जानने की कोशिश करें की आपका कॉलेज इंटर्नशिप कहां कराता है।

ये है वो 5 बातें जो जिनका किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेते समय ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- नए जमाने के 5 बेहतरीन कोर्सेस जिनमें मिलती है अच्छी सैलरी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन 5 चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन चीजों को जरूर चेक करें। Before taking admission in any engineering college, these five things need to be taken care of. Check these things before taking admission in Engineering College. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+