Independence Day: हर साल की तरह इस बार भी आजादी का दिन यानि 15 अगस्त आने को है। हर साल 15 अगस्त को हम बड़ी ही धूम-धाम से आजादी का जश्न मनाते है। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इस साल यानि 2018 में हम भारत की आजादी का 71 वां साल मनाने जा रहे है। लेकिन क्या आप जानते है 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत ही नही बल्कि विश्व के चार अन्य देश भी अपनी आजादी का जश्न मनाते है। जी हाँ 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नही बल्कि विश्व के चार अन्य देश भी अपनी आजादी का जश्न मनाते है। तो आइये जानते है उन चार देशों के बारे में जो 15 अगस्त को मनाते है आजादी का जश्न।
भारत के अलावा ये 4 देश भी 15 अगस्त को मनाते है आजादी का जश्न-
1.दक्षिण कोरिया-
सिर्फ भारतीय ही नही बल्कि दक्षिण कोरियाई लोग भी 15 अगस्त को आजादी का जश्न धूम-धाम से मनाते है। दक्षिण कोरिया ने 15 अगस्त 1945 को जापान से आजादी हासिल की थी। साल 1910 से लेकर 1945 तक कोरियाई प्रायद्वीप जापान के कब्जे में था। हालाँकि कोरिया 1948 तक संयुक्त (दक्षिण और उत्तर कोरिया साथ) था, लेकिन 1948 के बाद दक्षिण और उत्तर कोरिया अलग-अलग हो गये।
2.बहरीन-
भारत के अलावा बहरीन भी ऐसा देश है जिसे 15 अगस्त को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। बहरीन को 15 अगस्त 1971 को ब्रिटिश आर्मी से मुक्ति मिली थी। बहरीन अपनी आजादी का जश्न अपने ही अंदाज में हर साल 15 अगस्त को मनाता है। बहरीन एक अरबी देश है जिसकी राजधानी का नाम मनामा है। 1990 में बहरीन संयुक्त राष्ट्रसंघ का सदस्य देश बना।
3.कांगो-
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को भी 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी। कांगो ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी हासिल की थी। कांगो पर 80 सालों तक फ्रेंच आर्मी ने शासन किया था। कांगो अफ्रीका महाद्वीप का एक देश है जो इसके मध्य में स्थित है। क्षेत्रफल के अनुसार यह विश्व का 11वां सबसे बड़ा देश है।
4.लिकटेंस्टीन-
भारत, दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो के अलावा लिकटेंस्टीन भी एक ऐसा देश है जो अपनी आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाता है। लिकटेंस्टीन पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है। इस देश की आबादी मात्र 35,000 है। लिकटेंस्टीन की राजधानी वादुज है। लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी हासिल की थी।
भारत के अलावा ये चार देश भी 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते है।


Click it and Unblock the Notifications












