Career In NGO In India: समाज सेवा के साथ बनाएं बेहतरीन करियर

Career In NGO In India: अगर आप समाज सेवा के साथ करियर भी बनाना चाहते है तो आपके लिए एनजीओ की फील्ड बहुत अच्छी साबित हो सकती है। ऐसे बनाएं समाज सेवा में करियर।

By Sudhir

Career In NGO In India: अगर आप 9 से 5 का जॉब नही करके कुछ अलग करना चाहते है तो आपके लिए NGO की फील्ड एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज NGO की फील्ड समाज सेवा के साथ ही एक बेहतरीन करियर की ग्यारंटी भी देता है। अगर आपको लगता है कि समाज सेवा कोई फुल टाइम जॉब नही है तो आपको बता दें कि समय के साथ समाज सेवा एक उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है। आज सोशल वर्क का मतलब सिर्फ गरीबों और जरूरमंदों की मदद करना ही नही रह गया है बल्कि यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन के रूप में उभर कर हमारे सामने आया है। अगर आप NGO की फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए NGO और समाज सेवा में करियर कैसे बनाएं से संबंधित जानकारी लेकर आए है। तो आइये जानते है कैसे बनाएं NGO की फील्ड में करियर।

Career In NGO In India: समाज सेवा के साथ बनाएं बेहतरीन करियर

ऐसे बनाएं NGO की फील्ड में करियर-

1.भारत में एनजीओ की संख्या-

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे भारत में 33 लाख के आसपास NGO विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे है। इस फील्ड में पैसों की कमी भी नही है कई फंडिंग एजेंसियों के जरिए हर साल NGO सेक्टर में अरबों रूपये आते है। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े दान दाताओं ने भी भारत में समाज सेवा के लिए हजारों करोड़ रूपये का डोनेशन दिया है। देश के सबसे बड़े आईटी कारोबारी अजीम प्रेमजी ने 9000 करोड़ रूपये समाज सेवा के लिए देने की बात कही है जो अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा डोनेशन बताया गया है। अगर आपको लगता है कि इस सेक्टर में पैसों की कमी है तो ये आंकड़े आपको हैरान कर सकते है।

2.सोशल वर्क से जुड़े कोर्स-

आज NGO के क्षेत्र में कई अवसरों के चलते सोशल वर्क के कई कोर्स करवाए जा रहे है। देश में ऐसे कई संस्थान और विश्वविद्यालय है जो एनजीओ प्रबंधन और सोशल वर्क से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करवाते है। सोशल वर्क में बैचलर डिग्री, मास्टर्स डिग्री और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है।


3.प्रमुख संस्थान-

-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई
-दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली
-एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एनजीओ मैनेजमेंट, नोएडा
-मदुरै कामराज विश्वविद्यालय, मदुरै तमिलनाडु
-अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई नगर, तमिलनाडु
-लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
-सेंटर ऑफ सोशल इनीशिएटिव एंड मैनेजमेंट, हैदराबाद
-भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, गांधीनगर
-जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, रांची
-ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आणंद


4.यहां मिलेगी नौकरी-

NGO की फील्ड में नौकरियों की कमी नही है। अगर आपने कहीं से NGO या समाज से में प्रोफेशन कोर्स किया है तो आपको जॉब देने के लिए कई MGO उपलब्ध है। NGO की फील्ड में आपको एनजीओ मैनेजर, कम्युनिटी सर्विस प्रोवाइडर, एनजीओ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, एनजीओ ह्यूमन रिसोर्स और फाइनेंस मैनेजर के रूप में काम मिल सकता है। कुछ सरकारी संस्थान भी समाज सेवा में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को जॉब देते है जैसे- मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर, फिक्की, एसओएस विलेज, एफएआरएम, अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट और प्रयास आदि में आपको शुरूआती पैकेज पर आसानी से जॉब मिल सकता है। इसके अलावा मौजूदा समय में एड्स अवेयरनेस प्रोजेक्ट, ग्रामिण स्वास्थय कार्यक्रम, चाइल्ड एब्यूज प्रिवेंशन कमेटी स्ट्रीट चिल्ड्रन एजुकेशन, ड्रग रिहेबिलिटेशन सेंटर, सेक्स वर्कर फोरम जैसी फील्ड में जॉब के कई अवसर उपलब्ध है।


5.इतनी मिलेगी सैलरी-

NGO और सोशल वर्क के क्षेत्र में सैलरी के अच्छे मौके है। एक अंतर्राष्ट्रीय NGO आपको बढ़िया सैलरी दे सकता है। इसके अलावा शुरूआती तौर पर आप 10 से 15 हजार रूपये महीना कमा सकते है। कुछ सालों का अनुभव होने के बाद आप एक लाख रूपये से ज्यादा की सैलरी पा सकते है। इसके अलावा एक सोशल वर्कर को रिसर्च, राइटिंग, फील्ड वर्क आदि से भी पैसे कमाने के मौके मिलते है।

ये भी पढ़ें- How To Earn Money From Youtube In Hindi: कैसे करें Youtube से लाखों रूपये की कमाई

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Career In NGO In India: अगर आप समाज सेवा के साथ करियर भी बनाना चाहते है तो आपके लिए एनजीओ की फील्ड बहुत अच्छी साबित हो सकती है। ऐसे बनाएं समाज सेवा में करियर। If you want to make a career with social service, then the field of NGO can prove to be very good for you. Let's know how to make a career in social service. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+