ऑनलाइन सिनेमा: जानिए करियर, स्कोप और संभावनाओं के बारे में

आज इंटरनेट की बदौलत ऑनलाइन सिनेमा का एक बेहतरीन करियर बनकर सामने आया है। फिल्ममेकिंग में जाने वालों के लिए ऑनलाइन सिनेमा एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।

By Sudhir

जिस तरह इंटरनेट और स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को बदला है वैसे ही इसने फिल्म मार्केट को भी काफी प्रभावित किया है। आज इंटरनेट की बदौलत सिनेमा का एक नया स्वरूप ऑनलाइन सिनेमा हमारे सामने एक बेहतरीन करियर बनकर सामने आया है। आज नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम ने पूरी दुनिया का ध्यान ऑनलाइन सिनेमा बाजार की तरफ खींचा है। दरअसल समय के साथ अब लोगों के सिनेमा देखने में भी काफी बदलाव आया है। अब लोग टिकिट विंडो के सामने लाइन में लगने के बजाय घर पर काउच पर मोबाइल में मूवी देखना पसंद कर रहे है। लोगों की ऑनलाइन सिनेमा के प्रति बढ़ती दिवानगी ने ही इस नए बिजनेस मॉडल करियर की कई संभावनाओं के द्वार खोले है। अगर आप ऑनलाइन सिनेमा में करियर तलाश रहे है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है वो सभी बातें जो आपको बताएगी कि ऑनलाइन सिनेमा में करियर की क्या संभावनाएं है और कैसे इस फील्ड में करियर बनाया जा सकता है।

ऑनलाइन सिनेमा में करियर की संभावनाएं-

बिजनेस आंकड़ों की बात करें तो ऑनलाइन सिनेमा ने पिछले दो सालों में ही मिलियन डॉलर्स का बिजनेस किया है। दरअसल वेब सीरीज के पॉपुलर होने से अब कई बड़े प्रॉडक्शन हाउस ने वेब सीरीज प्रॉड्यूस करना शुरू किया है। आज ऑनलाइन सिनेमा के माध्यम में हमारे सामने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, वूट, वाय फिल्म्स, एटीएल बालाजी और वीयू जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स है जो नए टैलेंट को मौका देने के लिए तैयार है। ऑनलाइन सिनेमा के जबरदस्त पॉपुलर होने की वजह से कई मैन स्ट्रीम सिनेमा के सितारों ने इसमें काम किया है जैसे विवेक ऑबेराय, राजकुमार राव, आर माधवन, स्वरा भास्कर, अनुपम खैर, राना दग्गुबाती और नसीरूद्दीन शाह जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी वेब सीरीज में काम किया है। बताया जा रहा है कि आगे और भी कई बड़े सितारें ऑनलाइन सिनेमा की तरफ अपना रूख कर सकते है।

यहां मिलेगा काम-

अगर आप ऑनलाइन सिनेमा या वेब सीरीज में अपना करियर बनाना चाहते है तो आपके पास यहां पर कई मौके है। यहां पर आप फिल्म मेकिंग, स्क्रीन राइटिंग, एडिटिंग, लाइटिंग, सेट डिजाइन, कोरियोग्राफी, डायरेक्शन, एक्टिंग, डायलॉग राइटिंग आदि कामों में हाथ आजमा सकते है। कई बड़े प्रॉडक्शन हाउस इस क्षेत्र में काम कर रहे है इसके अलावा कई ऐसे प्रॉडक्शन हाउस भी है जो इस क्षेत्र में आने की तैयारी कर रहे है। इसलिए इस क्षेत्र में टैलेंटेड लोगों के लिए काम की कमी नही है।

इन लोगों के लिए है बेहतरीन अवसर-

जो लोग फिल्म मेकिंग या फिल्म से जुड़ी किसी विधा में करियर बनाना चाहते है उन लोगों के लिए ऑनलाइन सिनेमा में अवसरों की कमी नही है। इसके अलावा वो लोग जो मैन स्ट्रीम सिनेमा में करियर बनाना चाहते है उन लोगों के लिए ये एक अच्छी शुरूआत हो सकती है। आपको बता दें कि ऑनलाइन सिनेमा मेन स्ट्रीम सिनेमा का ही एक विकल्प है, जिसमें माध्यम के रूप में इंटरनेट को चुना गया है। अगर आप फिल्म मेकिंग, विज्ञापन, फिल्म रिव्यूअर, ग्राफिक्स, सोशल मीडिया पब्लिसिटी स्पेशलिस्ट, एनिमेटर, मीडिया मैनेजर डिजिटस साउंड, वीडियों इंजीनियर, लाइटिंग आदि फील्ड में काम कर रहे है या करना चाहते है तो आप ऑनलाइन सिनेमा को करियर के रूप में चुन सकते है।

ऐसे करें शुरूआत-

अगर आप ऑनलाइन सिनेमा में करियर बनाना चाहते है तो आपमें सबसे जरूरी है क्रियेटिविटी का होना। अगर आप क्रियेटिव है और चीजों को अलग अंदाज से देखते है तो इस फील्ड में आ सकते है। शुरूआती तौर पर आप किसी प्रॉडक्शन हाउस से जुड़ सकते है। इसके अलावा ऐसे कई इंस्टीट्यूट भी उपलब्ध है जो फिल्म मेकिंग से जुड़े छोटे-छोटे कोर्स करवाते है।

शुरूआती कमाई-

वैसे तो फिल्म मेकिंग में पैसों की कमी नही है। अगर आपमें टैलेंट और क्रियेटिविटी है तो बहुत ही कम समय में अच्छी कमाई कर सकते है। एक फ्रैशर के तौर पर आप यहां पर 2 लाख से 5 लाख रूपये आसानी से कमा सकते है।

ये भी पढ़ें- बेस्ट MBA कॉलेज चुनने के लिए रखे इन 5 बातों का ख्याल

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
आज इंटरनेट की बदौलत ऑनलाइन सिनेमा का एक बेहतरीन करियर बनकर सामने आया है। फिल्ममेकिंग में जाने वालों के लिए ऑनलाइन सिनेमा एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। Today, due to the Internet, it has emerged as an excellent career in online cinema. Online cinemas can prove to be a good platform for those going to film making. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+