आज के समय में सेलेब्रिटी मैनेजमेंट एक ऊभरता हुआ करियर विकल्प बनके सामने आया है। दरअसल एक सेलेब्रिटी अपने आप में एक बिजनेस मॉडल के समान होता है। सेलेब्रिटी कहां रहता है? क्या खाता है? क्या पहनता है? कहां जाता है? ये सब बिजनेस मॉडल के अंतर्गत ही आते है। एक सेलेब्रिटी के साथ रहने वाले लोगों को कई काम करने पड़ते है और यही काम उन्हें पैसे दिलाते है। सेलेब्रिटी की खासियत होती है कि उनके आसपास लोगों का जमावड़ा लगा रहता है और यही उनके बिजनेस मॉडल होने का कारण है। एक सेलेब्रिटी को मैनेज करना काफी चुनौती भरा काम होता है। एक सेलेब्रिटी वो शख्स होता है जो आम नही बल्कि खास इंसान होता है, कोई मशहूर खिलाड़ी, नेता, टेलीविजन और फिल्म के एक्टर सेलेब्रिटी के अंतर्गत आते है। इन सेलेब्रिटीज को उनके काम देखने के लिए कई लोगों की जरूरत होती है और इन्ही लोगों में से एक होता है सेलेब्रिटी मैनेजर जो सेलेब्रिटी के कामों को मैनेज करने का काम करता है। सेलेब्रिटी को कहां जाना है, किस कार्यक्रम का उद्घाटन करना है, किस एंडोर्समेंट को साइन करना जैसे काम सेलेब्रिटी मैनेजमेंट के अंतर्गत आते है।

जानिए क्या काम करने होते है एक सेलेब्रिटी मैनेजर को-
1.रखना पड़ता है चारों तरफ ख्याल-
एक सेलेब्रिटी को मैनेज करने वाले शख्स को सेलेब्रिटी के चारों तरफ का ख्याल रखना पड़ता है। मीडिया से लेकर सेलेब्रिटी के फेंस की भीड़ का ख्याल रखने के साथ ही ये भी देखना है कि सेलेब्रिटी की वजह से कहीं कोई छोटी सी भी प्रॉब्लम तो नही है। अगर है तो उसे तुरंत ही शॉर्ट आउट करना पड़ता है क्योंकि ये सेलेब्रिटी की इमेज का सवाल है।
2.याददाश्त तेज होनी जरूरी है-
हमेशा एक सेलेब्रिटी मैनेजर की याद्दाश्त की अग्नि परीक्षा होती रहती है क्योंकि एक सेलेब्रिटी को कब कहां जाना है किससे मिलना है ये सभी एक मैनेजर को ही देखना होता है। सेलेब्रिटी मैनेजर को हमेशा टाइम, दिन और तारीखों का ख्याल रखना पड़ता है। सेलेब्रिटी मैनेजर को हमेशा अपने साथ मीटिंग्स का लेखा-जोखा रखने के साथ ही ये भी देखना होता है कि कोई मीटिंग या इवेंट आपस में क्रेस ना करे।
3.इमेज मैंटेन करना-
एक सेलेब्रिटी के लिए उसकी इमेज ही सब कुछ होती है इसलिए एक सेलेब्रिटी मैनेजर को उसकी इमेज का खास ख्याल रखना होता है। सेलेब्रिटी मैनेजर को हमेशा इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि सेलेब्रिटी किसी विवाद में नही पड़े और उसकी मार्केट वेल्यू को किसी तरह का नुकसान नही हो।
4.सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी की छवि-
बाकी बातों की तरह एक सेलेब्रिटी मैनेजर को इस बात का ख्याल भी रखना पड़ता है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर सेलेब्रिटी की इमेज कैसी है। इसको मैंटेन करने के लिए हमेशा सेलेब्रिटी की इमेज और वीडियोज को अपलोड करते रहना पड़ता है साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना पड़ता है कि जो भी कंटेट सेलेब्रिटी को लेकर सोशल मीडिया पर जा रहा है उससे उसकी इमेज को कोई ठेस तो नही पहुँच रही है।
इतनी मिलेगी सैलरी-
आज सेलेब्रिटी मैनेजमेंट प्रोफेशन की डिमांड काफी बढ़ गई है। आज हर सेलेब्रिटी अपने लिए एक बेहतर मैनेजर की तलाश में रहता है। इसलिए इस क्षेत्र में पैसों की कमी नही है यहां पर आप शुरूआती तौर पर आप 15 से 20 हजार रूपये महीने तक कमा सकते है। इसके अलावा एक्सपीरियंस होने के बाद आप लाखों रूपये महीने तक आसानी से कमा सकते है।
यहां से करें कोर्स-
वैसे तो सेलेब्रिटी मैनेजमेंट की कोई अलग से डिग्री या डिप्लोमा कोर्स नही होता इसलिए इस फिल्ड में इवेंट मैनेजमेंट, एडवर्टाइजिंग, मार्केटिंग, मास मीडिया जैसे क्षेत्रों के लोग ज्यादातर आते है। इसके अलावा दिल्ली में एक इंस्टीट्यूट भी है जो सेलेब्रिटी मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स करवाता है। इस इंस्टीट्यूट का नाम है- बी-टाउन इंस्टीट्यूट ऑफ सेलेब्रिटी मैनेजमेंट, कालकाजी, दिल्ली। यहां पर 3 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जाता है जिसकी फीस 36 हजार रूपये है।


Click it and Unblock the Notifications











