Best Job Options For Lazy People: आलसी लोगों के लिए 5 बेहतरीन जॉब ऑप्शन

Best Job Options For Lazy People: आज हम आलसी लोगों के लिए 5 बेहतरीन जॉब ऑप्शन लेकर आए है। इन जॉब्स में आलसी लोग भी कमा सकते है अच्छा पैसा, आइये जानते है जॉब्स के बारे में जो है आलसियों के लिए बेस्ट है

By Sudhir

Best Job Options For Lazy People: अगर आप आलसी है और सोच रहे है कि आपके लिए कोई जॉब ऑप्शन नही है तो, आप गलत भी हो सकते है। बुद्धिमान लेकिन आलसी टाइप के लोगों के लिए आज हम पांच बेहतरीन जॉब आप्शन लेकर आए है। इन पांच जॉब को आप आलसी होते हुए भी बड़ी आसानी से कर सकते है और अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। दरअसल आलसी लोग स्वभाव से भले ही आलसी हो लेकिन वे काफी बुद्धिमान और क्रिएटिव भी होते है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स ने आलसियों के बारे में कहा है कि "मैं किसी भी मुश्किल काम के लिए हमेशा आलसी व्यक्ति का चयन करूंगा, क्योंकि वह इसे करने का आसान तरीका ढूंढ लेगा।" वहीं अधिकतर लोगों का मानना है कि करियर बनाने के लिए जरूरी है कि आप दिमाग से तेज और मेधावी हो, लेकिन कई लोग दिमाग से तेज तो होते है लेकिन काफी आलसी भी होते है। आलसी होने की वजह से कई लोगों को करियर में खास मुकाम हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी। अगर आप भी आलसी है तो आपको इससे परेशान होने की जरूरत नही है, क्योंकि आलसी लोगों के लिए भी मोटी कमाई वाले करियर ऑप्शन उपलब्ध है। आज हम आपके लिए ऐसे ही पांच करियर ऑप्शन लेकर आए है जिनमें आप कम काम करके अच्छा पैसा कमा सकते है। तो आइये जानते है आलसी लोगों के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन-

आलसी लोगों के लिए 5 करियर/जॉब ऑप्शन (Best Job Options For Lazy People)-

1.अंग्रेजी पढ़ाकर कमाएं लाखों रूपये-

1.अंग्रेजी पढ़ाकर कमाएं लाखों रूपये-

हमारे देश में कई भाषाएं बोली जाती है, लेकिन फिर भी जॉब सेक्टर में सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की जरूरत पड़ती है। आज भले ही कोई भी क्षेत्र हो अंग्रेजी बोलने वालों की जरूरत हर क्षेत्र में है। फिर वो चाहे कॉर्पोरेट जॉब हो या कोई क्रिएटिव फील्ड का जॉब हो आपको अंग्रेजी आना जरूरी है। अगर आप आलसी है लेकिन आपकी अंग्रेजी विषय पर अच्छी पकड़ है तो आप बहुत ही कम काम करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी की बहुत ज्यादा डिमांड होने के कारण अंग्रेजी लर्निंग के कई इंस्टीट्यूट खुल गये है यहां पर कुछ घंटों के लिए ही अंग्रेजी टीचर्स को अच्छे पैसे दिए जाते है। अगर आप आलसी है तो अंग्रेजी पर अपनी अच्छी पकड़ बनाकर इस फील्ड में बेहतरीन करियर बना सकते है। इस फील्ड में कम काम करके ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है।

2.काउंसलर या एक्सपर्ट बनकर कमाएं पैसे-

2.काउंसलर या एक्सपर्ट बनकर कमाएं पैसे-

किसी फील्ड में आपको अच्छा अनुभव है तो उस फील्ड के एक्सपर्ट या काउंसलर बनकर आप अच्छा पैसा कमा सकते है। आज के समय में हर कोई किसी भी काम को करने से पहले एक्सपर्ट या काउंसलर या एडवाइजर की सलाह लेना नही भूलते है। आप भी अपनी पसंद की फील्ड में एक्सपर्ट या काउंसलर बनकर अपना करियर बना सकते है। एक काउंसलर या एक्सपर्ट का काम बहुत ही आसान होता है। उन लोगों को ज्यादा काम नही करना होता है। बस अपनी फील्ड की अच्छी नॉलेज ही उन लोगों का खास टैलेंट होता है। अगर आप भी लोगों को एक बेहतर सलाह दे सकते है तो इस फील्ड में आप करियर बना सकते है।

 3.फ्रीलांसिंग करके कमाएं पैसे-

3.फ्रीलांसिंग करके कमाएं पैसे-

अगर आप आलसी है और 9 से 5 का जॉब नही कर सकते है तो आपके पास सबसे बेहतरीन ऑप्शन है फ्रीलांसिंग जॉब करके अच्छे पैसे कमाएं जाए। आजकल युवाओं में फुल टाइम जॉब की बजाय फ्रीलांसिंग जॉब का क्रेज बढ़ रहा है। फ्रीलांसिंग जॉब में ऐसी कई फील्ड है जिनमें आपको हर घंटे के 3 - 4 हजार आसानी से मिल सकते है। आप अपनी पसंद की फील्ड जैसे राइटिंग, मार्केटिंग वर्क, वॉयस ओवर, रिक्रूटींग वर्क, प्रोग्रामिग, ग्राफिक डिजाइनिंग, लीगल वर्क और इंटरनेट सिक्योरिटी जैसे काम करके घर बैठे अच्छा खासा पैसा कमा सकते है।

4.जूनियर आर्टिस्ट या फिल्मों में साइड भूमिका निभाकर कमाएं पैसे-

4.जूनियर आर्टिस्ट या फिल्मों में साइड भूमिका निभाकर कमाएं पैसे-

फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट या साइड भूमिका में काम करके भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही होती है बस आगे, पीछे या जहां कहा जाता है वहां जाकर खड़े हो जाना है। फिल्मों में पब्लिक प्लेस या भीड़ वाले सीन करने के लिए ऐसे ही लोगों को रखा जाता है। इन लोगों को कुछ घंटों से लेकर प्रतिदिन के हिसाब से पैसा दिया जाता है। ये आलसी लोगों के लिए बेस्ट जॉब है उन्हें ज्यादा कुछ नही करना है बस एक्टर्स के आगे-पीछे खड़ें रहना है या सामने से निकलकर जाना है।

5.फूड टेस्टर बनकर कमाएं पैसे-

5.फूड टेस्टर बनकर कमाएं पैसे-

आलसी लोगों के लिए फूड टेस्टर का जॉब भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही है बस आपको फूड टेस्ट करके सही फीडबैक देना होता है। ऐसी कई पैकिंग फूड बनाने वाली कंपनियां और होटल्स व रेस्टोरेंट होते है जो फूड टेस्टर को जॉब देते है। इस जॉब में ज्यादा काम नही करना होता है बस फूड टेस्ट करना होता है। यहां पर पैसा भी अच्छा मिलता है।

ये है आलसियों के लिए 5 बेहतरीन करियर या जॉब ऑप्शन।

ये भी पढ़ें- Career In Travel And Tourism In India: ट्रेवल एंड टूरिज्म, ऐसे बनाएं इस फील्ड में करियर

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Best Job Options For Lazy People: आज हम आलसी लोगों के लिए 5 बेहतरीन जॉब ऑप्शन लेकर आए है। इन जॉब्स में आलसी लोग भी कमा सकते है अच्छा पैसा, आइये जानते है जॉब्स के बारे में जो है आलसियों के लिए बेस्ट है। Today we have brought 5 great job options for the lazy people. In these 5 jobs, lazy people can also earn good money. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+